रिपोर्ट : सुशील जैन 24 न्यूज अपडेट उदयपुर। राजस्थान में दूसरे चरण के मतदान के साथ ही सभी 25 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। अब बचा है तो बस कयासों, चर्चाओं और चुनावी चकल्लस का गर्मागर्म बाजार। हर तरफ जीत के दावे हैं तो हारने के तर्क भी। नतीजे भले ही 4 जून तक प्रतीक्षा करवा रहे हों मगर सट्टा बाजार किसी के लिए नहीं रूकता। यहां सबको भाव मिलता है जिसे सुनकर कइयों के भाव आ जाते हैं। खास तौर पर जब फलौदी का सटï्टा बाजार बोल रहा हो तो फिर कान लगाकर सुनने या टकटकी लगाकर देखने का मन करता है। चुनावों से पहले व बाद के प्रिडिक्शन में इस बाजार ने भी काफी गोते लगाए हैं। भाव बदले हैं। जनता की अदालत में जिन सीटों की चर्चा है उसके उलट चर्चा फलौदी बाजार कर रहा है। हमने संकल किया है दूसरे चरण की 13 सीटों का जिन पर किसकी होगी जीत? क्या कहता है फलोदी सट्टा बाजार का गणित। बारमेड़-जैसलमेर में कांग्रेस का पलड़ा भारीबाड़मेर – जैसलमेर सीट पर लोगों का अनुमान है कि कांग्रेस के उम्मेदाराम व निर्दलीय रविंद्र सिंह में कड़ी टक्कर है। लेकिन फलौदी बाजार में आंकड़े चौंकाने वाले हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार उम्मेदाराम का भाव 90 पैसे तो निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह का भाव 1.25 रुपए चल रहा है। भाजपा के कैलाश चौधरी का भाव 3 रुपए है। यहां कांग्रेस का पलड़ा भारी है। जोधपुर में शेखावत की नैया हो रही पार जोधपुर में भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की जीत तय बताई जा रही है। पहले इस सीट पर फलौदी बाजार को संशय था। इस सीट पर भाजपा का भाव 20- 25 पैसे है तो कांग्रेस का भाव 4 रुपए बताया जा रहा है। भाजपा के शेखावत उचियारड़ा पर भारी पड़ रहे हैं। जालोर-सिरोही में वैभव पीछेजालोर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव मैदान में है और जनता यहां पर कड़ी टक्कर की बात कर रही है मगर फलौदी सट्टा बाजार के अनुसार भाजपा के लुंबाराम चौधरी का भाव 30-35 पैसे है और कांग्रेस के वैभव गहलोत का भाव 2.50 रुपए है। वैभव लुंबाराम से पीछे चल रहे हैं। पाली लोकसभा सीट पर चौधरी आगे पाली लोकसभा सीट पर भाजपा के पीपी चौधरी आगे बताए जा रहे हैं। फलौदी सट्टा बाजार में 35-40 के भाव के पीपी चौधरी के हैं और कांग्रेस की संगीता बेनीवाल का भाव 3 रुपए है.राजसमंद में महिमा कुमारी आगेराजसमंद सीट पर भाजपा व कांग्रेस में करीबी मुकाबला भी है लेकिन सट्टा बाजार के अनुसार भाजपा की महिमा कुमारी 70-80 पैसे के भाव के साथ जीत रही है और कांग्रेस के दामोदर प्रसाद गुर्जर का भाव 1.20 रुपए है।अजमेर में भी भाजपा आगे अजमेर में भी कमल खिलता दिखाई दे रहा है। भागीरथ चौधरी का 70-75 पैसे के भाव है. वही कांग्रेस के रामचंद्र चौधरी का 1.50 रुपए के भाव तक जा रहा है। भीलवाड़ा में डॉ. सीपी जोशी पीछे भीलवाड़ा सीट पर भाजपा व कांग्रेस में नजदीकी मुकाबला है मगर भाजपा के दामोदर अग्रवाल आगे हैं अग्रवाल का भाव 80-90 पैसे है.वही कांग्रेस से सीपी जोशी का भाव 1.10 रुपए है। चित्तौडगढ़़ में सीपी जीत रहे हैं चित्तौडगढ़़ से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी आगे है व उनकी कंफर्टेबल जीत जीत बताई जा रही है। सीपी जोशी का भाव 40-50 पैसे है.वही कांग्रेस के उदयलाल आंजना 1.50 रुपए है। उदयपुर में रावत का परचमउदयपुर सीट भाजपा के मन्नालाल रावत की जीत का परचम तय है। रावत का भाव 60-70 पैसे आया है तो पूर्व जिला कलेक्टर कांग्रेस के ताराचंद मीना 1.75 रुपए के भाव पर पहुंचे हैं। बांसवाड़ा में मालवीया जीत के करीब भाजपा का दामन थामने वाले महेंद्रजीत सिंह मालवीया बांसवाड़ा में जीत के करीब हैं। फलौदी सट्टा बाजार के अनुसार 80-90 का भाव चल रहा है तो कांग्रेस समर्थित बाप प्रत्याशी राजकुमार रोत 1.15 रुपए के भाव पर हैं। टोंक-सवाई माधोपुर सीट पर कंफ्यूजनटोंक-सवाई माधोपुर सीट पर भाजपा व कांग्रेस में कांटे की टककर आ रही है। यहां पर भाजपा के हरीश मीणा व कांग्रेस के सुखबीर जौनपुरिया दोनो के ही भाव 1 रुपया पर है। कोटा में ओम बिड़ला जीत रहे हैंकोटा लोकसभा सीट पर लोकसभा अध्यक्ष भाजपा के ओम बिड़ला की जीत पक्की बताई जा रही है। ओम बिरला का भाव 40-45 पैसे आ रहा है तो कांग्रेस के प्रहलाद गुंजन का भाव 1.60 रुपए आ रहा है। वसुंधरा पुत्र के सिर पर फिर सजेगा ताज झालावाड़-बारां सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यन्त सिंह भाजपा के प्रत्याशी हैं और सत्ता बाजार उनकी जीत तय बता रहा है। दुष्यन्त की एक तरफा रहेगी। दुष्यंत का भाव 5-10 पैसे जा रहा है तो कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया का भाव 10 रुपए आया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation (खबर में वीडियो भी देखें) पशु क्रूरता, स्ट्रीट डॉग की टांग टांग से कसकर बांध दी कचरे की थैली, पशु प्रेमियों ने दी एनिमल एड को सूचना नि;शुल्क कैम्प में डायबिटीज व ब्लड प्रेशर के 214 लोगों का चेकअप, मरीजों को टेंशन कम रखने व नमक कम खाने की सलाह