24 न्यूज अपडेट, अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 23 मई, गुरुवार को शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। इस वर्ष विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों का परिणाम एक साथ घोषित किया जाएगा। बोर्ड द्वारा यह जानकारी दी गई है कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परिणाम घोषणा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस वर्ष कुल 8 लाख 93 हजार 616 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से विज्ञान संकाय में 2 लाख 73 हजार 984, वाणिज्य में 28 हजार 250 और कला संकाय में 5 लाख 87 हजार 475 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 3,907 विद्यार्थी पंजीकृत थे।बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा के अनुसार, 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होकर 9 अप्रैल को समाप्त हुई थीं। परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी तीनों संकायों का परिणाम एक साथ घोषित किया जाएगा।वर्ष 2024 के परिणामों की बात करें तो वाणिज्य संकाय में कुल 98.95% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जिनमें लड़कियों का प्रतिशत 99.51% और लड़कों का 98.66% था। कला संकाय में 96.88% छात्र सफल हुए, जिसमें लड़कियों का परिणाम 97.86% और लड़कों का 95.80% रहा। विज्ञान संकाय में कुल 97.73% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें लड़कियों का प्रतिशत 98.90% और लड़कों का 97.08% था।इसके साथ ही बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का परिणाम भी शीघ्र घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में 10 लाख 96 हजार 85 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जो 4 अप्रैल तक संपन्न हुई थी। साथ ही प्रवेशिका परीक्षा में 7,324 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3,910 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। कुल मिलाकर लगभग 19 लाख 98 हजार 509 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था और अब वे अपने परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने किया याद सलमान खान के घर घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा घेरे में फिर सेंध लगाने की कोशिश करने वाला युवक गिरफ्तार