24 न्यूज अपडेट. नाथद्वारा। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव सुधांत पंत शुक्रवार को नाथद्वारा पहुँचे। जहां उन्होंने सहपत्नी प्रभु श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन कर देश- विदेश की खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद बैठक जी में मंदिर परम्परानुसार मंदिर अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उनका फेंटा बांधकर रजाई व उपरणा ओढ़कर व प्रसाद प्रदान कर समाधान किया। उसके बाद मुख्य सचिव न्यू कॉटेज पहुचे जहां पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा कि राजस्थान सरकार ने पेंशन राशि बढ़ाई है। करीब 75 लाख लोगों को इस बढ़ी हुई राशि का लाभ मिल रहा है। इसमें महिला, वृद्ध, ओर विकलांग, सहित विधवा महिलाओं की पेंशन राशि बढ़ाकर सरकार ने बड़ा कल्याण कार्य किया है। न्यू कॉटेज करीब 1 घण्टे रुकने के बाद उदयपुर के लिए निकल गए। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, कलेक्टर डॉ भंवर लाल,एडीएम नरेश बुनकर, एएसपी महेंद्र पारीक, सहायक कलेक्टर ऋषि सुधांशु पांडे, उपखंड अधिकारी अजय अमरावत, डीएपी दिनेश सुखवाल, मंदिर मण्डल सीईओ चेतन त्रिपाठी, तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, सीआई दलपत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जेट के परिणाम में नेशनल करियर एकेडमी के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन बिजली कनेक्शन कटवाया और धरोहर राशि नहीं ली तो जाग जाओ, बिजली निगम दबा के बैठा है करोड़ों रूपए, केवल गुलाबबाग पावरहाउस में जमा है 87 लाख, पूरे उदयपुर में आंकड़ा करोड़ों में,,,आरटीआई एक्टिविस्ट जयवंत भैरविया का जबर्दस्त खुलासा