24 न्यूज़ अपडेट जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में हालांकि विवाद होना कोई नई बात नहीं है लेकिन ताजा विवाद डूंगरपुर के खिलाड़ी की उम्र को लेकर है। अंडर 23 की टीम में ओवर ऐज खिलाड़ी के सिलेक्शन को लेकर विवाद शुरू हो गया है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी ने मंगलवार को डूंगरपुर जिले के हिमांशु पाटीदार को अंडर 23 टीम में सिलेक्ट किया तो यह विवाद सामने आया। हिमांशु की उम्र 23 साल से ज्यादा बताई जा रही है। जिसको लेकर अब डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोशिएशन और एडहॉक कमेटी के बीच विवाद शुरू हो गया है।आरसीए की ओर से राजस्थान अंडर 23 क्रिकेट टीम में डूंगरपुर डिस्ट्रिक्ट से खेलने वाले हिमांशु पाटीदार को चुन लिया गया। डूंगरपुर से ही पिछले दिनों हुए डिस्ट्रिक्ट लेवल के अंडर 23 टूर्नामेंट वह खेला था। राजस्थान टीम में सिलेक्शन के बाद उसकी जन्म दिनांक के दो दावे व दस्तावेज सामने आए हैं। हिमांशु पाटीदार के डूंगरपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन में दिए गए डॉक्यूमेंट में उम्र 23 साल (जन्म 17 नवंबर 2001 ) की बताई गई है। राजस्थान टीम में चुने जाने होने के बाद हिमांशु के जन्म से जुड़े दस्तावेज में उम्र 12 दिसंबर 1999 की बताई गई है। इस हिसाब से हिमांशु की उम्र 25 साल हो जाती है।डूंगरपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी सुशील जैन ने मीडिया से कहा कि बताया हिमांशु पाटीदार अब तक हमारे जिले से खेल रहा था। उसका राजस्थान टीम में सिलेक्शन हुआ है। इसकी जानकारी भी अब तक हमारे पास नहीं है। अगर ऐसा हुआ है, तो यह पूरे जिले के लिए खुशी की बात है। हालांकि उसके डॉक्यूमेंट में किसी तरह की गड़बड़ी है। तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लेकिन बीच मैच के दौरान इस तरह की लापरवाही के लिए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी जिम्मेदार है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान विद्यापीठ वेस्ट जोन पुरुष फुटबॉल में उपविजेता बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान 31 दिसम्बर तक —निर्धारित टीकों से वंचित रहे बच्चों को लगाये जायेंगे टीके