24 न्यूज अपडेट उदयपुर। राजकीय महाराणा आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से प्रारंभ हुई। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया की व्यवस्था की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ महामाया प्रसाद चौबीसा ने बताया कि शास्त्री प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए संस्कृत विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण अथवा वरिष्ठ उपाध्याय उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शास्त्री (बीए) प्रथम वर्ष के लिए ऑफलाइन आवेदन 10 जून से प्रारंभ हो चुके हैं। आवेदन फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 20 जून है। 22 जून को प्रथम अंतरिम सूची जारी की जाएगी। अंतरिम सूची में प्रविष्ट विद्यार्थियों द्वारा शुल्क जमा करवाने की तिथि 26 जून है। 28 जून को प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। स्थान रिक्त रहने की स्थिति में 29 जून को द्वितीय वरियता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से नवीन शैक्षणिक सत्र एवं शैक्षिक कार्य प्रारंभ होगा। 4 जुलाई को द्वितीय वरियता सूची के विद्यार्थियों द्वारा शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि होगी। संकाय विषय परिवर्तन प्रवेश की अन्तिम तिथि से 15 दिन की अवधि में किया जा सकता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नानी बाई रो मायरो में द्वारिका से सांवल सेठ का रूप बनाकर राधा रुकमणी, गणपतिजी के साथ मायरा भरने जूनागढ़ की ओर किया प्रस्थान, भाव विभोर हो गए श्रोतागण शहर में घुसने लगे तेंदुए तो वन विभाग ने आरटीआई के जवाब में कहा-हमसे सम्बंधित नहीं