24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर नगर निगम ने नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) की वसूली के तहत शुक्रवार को दो व्यावसायिक संपत्तियों को सीज कर दिया। सब सिटी सेंटर, सविना खेडा ने मारुति सुजुकी (कमर्शियल) बकाया यूडी टैक्सः 6,76,923 है। संपत्ति सीज कर व्यावसायिक गतिविधियां बंद की। भूपालपुरा, तलेसरा चैंबर में कार्रवाई की। बकाया यूडी टैक्सः ₹10,25,055 है। आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि दोनों संपत्तियों पर वर्ष 2007 से 2023 तक का यूडी टैक्स बकाया था। संबंधित फर्मों ने टैक्स न चुकाने का कोई संतोषजनक कारण नहीं दिया।राजस्व विभाग की तैयारीःदोनों फर्मों को पहले ही बकाया का नोटिस तामील करवाया गया था। कार्रवाई के दौरान सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल और पुलिस बल की मौजूदगी रही। यदि फर्में निर्धारित समय में टैक्स जमा नहीं करती हैं, तो निगम आगे की कार्रवाई कर सकता है, जिसमें संपत्तियों की नीलामी भी शामिल हो सकती है। यह कार्रवाई अन्य व्यावसायिक फर्मों के लिए भी कड़ा संदेश है कि यूडी टैक्स जमा न करना महंगा पड़ सकता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में दिव्यांश ने दिखाई अद्भुत बहादुरी, दिव्यांग युवक को डूबने से बचाया भ्रष्टाचार नो प्रोब्लम : आरोपित आईएएस को मिल गई पोस्टिंग, 224 अधिकारियों के तबादले