Site icon 24 News Update

मौलाना ने लगवाए विवादित नारे, लोगों ने पीटा, भाीलवाड़ा के महुआ गांव की घटनाय केबिन जलाए, बाजार बंद

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में इन दिनों सांप्रदायिक सद्भाव की डोर डगमगाई हुई है। हर रोज कहीं न कहीं से तनाव की खबरें आ रही है। कुछ लोगों की नादानियों व मूर्खताओं का परिणाम सबको भुगतना पड़ रहा हैं। आज विवादित नारे लगाने का मामला सामने आया सिजमें बताया गया कि एक मौलाना को लोगों ने जमकर पीट दिया। आक्रोशित लोगों ने केबिनों में आग लगा दी। बाजार बंद करवा दिए गए। मामला मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के महुआ गांव का है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर दी है। एडिशनल एसपी विमल सिंह नेहरा ने मीडिया से कहा कि बुधवार देर रात 10 बजे विवादित नारेबाजी को लेकर माहौल गर्मा गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत दी। मौलाना ने कुछ बच्चों से ये आपत्तिजनक नारे लगवाए। लोगों ने जब नारे सुने को इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। गुस्साए लोगों ने मौलाना को पीट दिया। मौलाना उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। लोगों को कहना है कि जब से ये महुआ गांव में आया है तब से गांव का माहौल खराब कर रखा है। पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version