Site icon 24 News Update

अजमेर की मस्जिद में पीट-पीट कर बदमाशों ने कर दी मौलाना की हत्या

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. अजमेर। रामगंज थाना के कंचन नगर स्थित मोहम्मदी मदीना मस्जिद में मौलाना मोहम्मद माहिर (30) की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। माहिर मौलाना 7 साल से मस्जिद में रहकर बच्चों को पढ़ा रहे थे। 6 महीने पहले ही उन्हें मुख्य मौलाना नियुक्त किया गया था। घटना कर रात को 2 बजे की है। बताया गया कि तीन नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने वहां मौजूद बच्चों को धमाकाते चिल्लाने पर जान से मारने की भी धमकी दी व बच्चों को कमरे से बाहर निकाल दिया। बदमाशांं के जाने के बाद रात करीब तीन बजे बच्चे जब रोते हुए हुए बाहर आए तब आस-पास के लोगों को वारदात के बारे में पता चला। रामगंज थाना प्रभारी रविंद्र खींची ने बताया कि तीनों बदमाश मस्जिद के पीछे के एक रास्ते से अंदर आए व मौलाना की हत्या की और उसी रास्ते से फरार हो गए। बदमाश मौलाना का मोबाइल भी अपने साथ ले गए। अब आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डॉग स्क्वॉयड की टीम को भी मौके पर पहुंची है व छानबीन कर रही है। सीसीटीवी में तीन बदमाश भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। बच्चों ने बताया कि रात को हम सभी कमरे में सो रहे थे। मौलाना माहिर भी बगल में ही लेटे हुए थे। लाठियां लेकर अचानक रात को नकाब पहने तीन बदमाश कमरे में आ गए। बदमाशों ने उन सबको धमकी देकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद डंडे से पीट-पीट कर मौलाना की हत्या कर दी। मौलाना माहिर करीब 7 साल पहले यहां रामपुर से आए थे। बच्चों को तालीम देते थे। पूरा परिवार रामपुर में ही रहता है। पिछले साल मस्जिद के मुख्य मौलाना जाकिर हुसैन की तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद मस्जिद के मुख्य मौलाना की जिम्मेदारी मोहम्मद माहिर संभाल रहे थे। मुख्य मौलाना की हत्या की सूचना के बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी मस्जिद पर इकट्ठा हुए। अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

Exit mobile version