Site icon 24 News Update

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट घासा. दिनांक 21.09.2024 को प्रार्थी श्री तेजराम पिता दौला जी डांगी निवासी सांगवा (मगरी) थाना घासा जिला उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 20.09.2024 की मध्य रात्रि को मैने मेरी मोटरसाईकिल को मेरे मकान के बाहर खड़ी की थी। जिसको रात्रि में अज्ञात लोग चोरी कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्र.स. 138/24 धारा 303(2) भा. न्या.स. में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार श्रीमती अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व श्री मनीष कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त मावली के सुपरविजन में श्री भरत सिंह थानाधिकारी, घासा मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग प्रकरण में जगदीश पुत्र श्री राम लाल निवासी गन्दौली थाना घासा व किशन लाल पुत्र श्री भवर लाल निवासी गन्दौली थाना घासा को गुडली रिको से दस्तयाब कर पुछताछ की गई तो अभियुक्तगणों ने उक्त चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। जिस पर दोनो को गिरफ्तार कर प्रकरण में चोरी हुई मोटरसाईकिल को बरामद किया जाकर अभियुक्तगणों को बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

टीम प्रभारी व सदस्यः-

  1. श्री भरत सिंह थानाधिकारी, घासा

2 . श्री हिरा लाल जाट स.उ.नि.

  1. श्री प्रितम कानि. 3171
  2. श्री माधव सिंह कानि. 97
  3. श्री सुरेन्द्र कुमार कानि. 3156
  4. श्री समय राज कानि. 1859
Exit mobile version