24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। भूटान की महारानी (र्ह मजेस्टी) आशी शेरिंग यांगदोएन वांग्चुक गुरूवार को दो दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंची। उपनिदेशक पर्यटन शिखा सक्सेना ने बताया कि उदयपुर आगमन पर भूटान की महारानी और उनके दल का मेवाड़ी परंपरा के तहत स्वागत किया गया। सिटी पैलेस में क्रिस्टल गैलेरी का अवलोकन किया। इस दौरान मेवाड़ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होते हुए काफी अभिभूत नजर आई। उन्होंने जगदीश मंदिर पहुंच कर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे भजन-कीर्तन को भी काफी देर तक सुना तथा प्रसन्नता व्यक्त की। मंदिर के पुजारी ने उनका बहुमान किया। उन्होंने जगदीश चौक क्षेत्र के बाजार का अवलोकन कर हस्तशिल्प से जुड़ी सामग्री को निहारा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सुविवि में 6 साल बाद फिर ‘‘सूटा-आउट’’ से भूचाल, शिक्षकों ने कहा यह अन्याय उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के 11वें संस्करण का गोल्डन पार्क में शुभारंभ