4 न्यूज अपडेट उदयपुर. चाइल्डफण्ड इंडिया के प्रयासों से उदयपुर जिले के गोगुन्दा झाडोल कोटडा में बाल विवाह की रोकथाम के लिए स्वाभिमान परियोजना का सञ्चालन किया जा रहा है इसके अंतर्गेत आज गोगुन्दा में बादल रिसोर्ट में इन ब्लाक से 150 किशोरी बालिकाओं ने भाग लिया जिसका प्रयोजन आखा तीज पिपली पूजा जैसे दिनों में होने वाले बाल विवाह को पूरी तरह से ख़तम करना और किशोरियों को जिम्मेदारी के साथ समाज में इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए जागरूक करना। आज के कार्यक्रम में गोगुन्दा से तहसीलदार ओम सिंह लखावत, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरुषी जैन, जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजकुमार जीनगर , जिला चाइल्ड हेल्पलाइन अधिकारी नवनीत औदिच्य ,महिला एवं बाल विकास विभाग के सिडिपियो प्रताप सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से दशरथ सिंह सहित चाइल्ड लाइन इंडिया के सीनियर कार्यक्रम अधिकारी राजेश शर्मा, आशीष चौधरी विकास दुबे, देशना शर्मा हेमलता चौधरी माला राम मीणा , भूरी लाल दगाची गणेश मेघवाल जीतेन्द्र यादव की उपस्थिति में यह आयोजन हुआ। उपस्थित अधिकारियो ने चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 सहित बाल विवाह निषेध कानून और बालिकाओ की जिम्मेदारियों सहित इसके दुस्य्प्रभाव पर विस्तार से चर्चा करी कार्यक्रम में बच्चियों ने विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लिया और पुरुस्कार प्राप्त किया। नवनीत औदीच्य द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को बहुत विस्तार से समझाया और कार्यक्रम में चाइल्ड फण्ड इंडिया द्वारा संचालित वॉश और स्वाभिमान परियोजना के उद्देश्य और गतिविधियों पर जागरूकता दी कर्यक्रम का सञ्चालन राजेश शर्मा और देशना शर्मा द्वारा किया गया । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वो पता बता रहा था, उसे नहीं पता था मौत पता पूछ रही है……. सुखाड़िया विश्वविद्यालय में 1 मई से 30 जून तक एकेडमिक स्टाफ का अवकाश