Site icon 24 News Update

मेनाल में रील्स बनाने झरने में उतरा युवक,हाथ से छूटी जिंदगी की सुरक्षा जंजीर, 150 फीट नीचे गिरकर मौत

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. बिजौलिया। सेल्फी लेने और रील बनाने का शगल फिर से भारी पड़ा। पानी के तेज बहाव के बीच पहुंचेयुवक की झरने से 150 फीट नीचे गिरने से मौत हो गई। दोस्तों के साथ युवक पिकनिक मनाने पहुंचा था। पिकनिक धरी की धरी रह गई। जान बचाने के लिए युवक ने सुरक्षा जंजीर को पकड़ा। दोस्त ने भी बचाने का प्रयास किया। लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि हाथ से जंजीर छूट गई और उसी के साथ जिंदगी भी छूट गई। मृतक खाना बैरवा भीलवाड़ा में कारीगरी का काम करता था और उसके परिवार में माता-पिता, भाई और पत्नी हैं।
भीलवाड़ा के बिजौलिया स्थित मेनाल झरने पर आज दोपहर करीब 12 बजे यह हादसा हुआ। भीलवाड़ा के भवानी नगर निवासी कन्हैया लाल बैरवा (26) अपने दोस्त अक्षित धोबी (17) निवासी शास्त्री नगर (भीलवाड़ा) के साथ सोमवार सुबह बाइक से मेनाल पिकनिक मनाने पहुंचा था। दोनों दोस्त चट्टानों पर नहा रहे थे। सेल्फी लेने और रील बनाने के चक्कर में कन्हैया लाल तेज बहाव के बीच चला गया। पैर फिसल गया। सुरक्षा जंजीर को पकड़ लिया। दोस्त अक्षित और स्थानीय गोताखोरों ने बचाने का प्रयास किया। पांच मिनट तक संधर्ष चलता रहा। बहाव तेज होने से आखिरकार जंजीर से उसके हाथ छूट गए। करीब 100 मीटर बहता हुआ झरने से 150 फीट नीचे गिर गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी सूचना पर मौके पर पहुंची है। स्थानीय गोताखोरों और सिविल डिफेंस की टीम भी युवक की तलाश कर रही है। तहसीलदार धर्मेंद्र स्वामी ने बताया कि मेनाल में सुरक्षा के लिए बेरिकेटिंग के लिए लोहे की जंजीर लगाई है। सुरक्षा के लिए स्लोगन लिखवा रखे हैं। किसी भी हादसे से बचने के लिए प्रशासन ने गोताखोरों की टीम लगा रखी है। पुलिस की तैनाती की गई। इसके बावजूद लोग नजरों से बचकर डेंजर पॉइंट पर पहुंच जाते हैं। बडा सवाल ये कि आखिर कैसे पहुंचा जाते हैं। मौके पर एसडीआरएफ की एक टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। फिलहाल, मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। 10 दिन पहले पहले ही झरने में बहकर एक सांड 150 फीट नीचे गिर गया था।

Exit mobile version