निम्बाहेडा।मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह (रिद्धि सिद्धि सेवा संस्थान द्वारा संचालित) सेवा हाउसिंग बोर्ड चित्तौड़गढ़ में 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन्म दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। संस्था प्रधान भेराराम चौधरी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन अनुसार माननीय दीपक शर्मा पार्षद नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के मुख्य आतिथ्य एवं गृह में निवासरत गोगानंद तनेजा की अध्यक्षता में एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी में चित्तौड़गढ़ जिले के कई ख्यात नाम कवियों ने भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजन के सम्मान में उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था की व्यवस्थापक शोभा गर्ग ने उपस्थित गणमान्य अतिथि गण, कवि गण एवं गृह में निवासरत जन का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि दीपक जी शर्मा पार्षद एवं सभा अध्यक्ष गोगानंद तनेजा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं धूपबत्ती जलाकर पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात गृह की व्यवस्थापिका शोभा गर्ग, लिपिक एवं समता वादी कवि देवीलाल दमामी द्वारा मुख्य अतिथि गण व कवि जन एवं समस्त वृद्ध जन का कुमकुम, तिलक लगाकर, माला, ऊपरना एवं शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मंच संचालक वरिष्ठ कवि एवं अधिवक्ता अब्दुल सत्तार द्वारा काव्य गोष्ठी का शुभारंभ वृद्धजनो। कार्यक्रम के प्रारंभ में नंदकिशोर निर्झर ने वृद्धजनो के सम्मान से ओत प्रोत एवं भावभीनी रचना का पाठ किया जो आज की पीढ़ी के लिए मार्मिक था। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गीतकार कवि रमेश शर्मा ने वृद्ध जन के सम्मान में एक गीत पढ़ा जो भावनात्मक एवं मार्मिक था । इसी क्रम में कवि अमृतवाणी द्वारा हास्य काव्य का पाठ किया। वरिष्ठ कवि अब्दुल सत्तार ने अपनी रचना में माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं का संदेश दिया। देवीलाल समतावादी कवि ने “डिस्पोजल का युग आया यूज किए बेकार” काव्य का पाठ कर आज कल के युवाओं का संस्कारों से भटकने की बात कही जो बहुत पीड़ा जनक है। कवि पंकज सरकार द्वारा अपने गीत व काव्य रचना से वृद्ध जन की सेवा करने का मार्मिक संदेश दिया गया। सुनील बाटु, रामराज राजस्थानी, मदन ओजस्वी, कुमार हरीश, जीवन शर्मा, भरत व्यास एवं कवयित्री कृष्णा सिन्हा ने काव्य पाठ किया। इसके पश्चात उपस्थित समस्त गणमान्य ने अल्पाहार लिया। अंत में गृह के लिपिक देवीलाल दमामी और संजय मीणा ने उपस्थित समस्त गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया साथ ही कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। मंच का कुशल संचालन कवि अब्दुल सत्तार द्वारा किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बिनोता में पीईईओ स्तरीय निपुण मेला ,बच्चों ने स्टॉलें लगाई तथा विविध खेल प्रतियोगिताएं हुई राष्ट्रपति द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित हुई विभुति सेठिया