24 न्यूज अपडेट, ओवरसीज डेस्क। मालदीव में घमासान मचा हुआ है। वजह है काला जादू। पर्यावरण राज्य मंत्री फातिमाथ शमनाज को राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस्लाम कानून में ऐसा करनरे को गंभीर अपराध कहा गया है। मालदीव में काले जादू को फंदिता या सिहुरु नाम से जाना जाता है। यह खबर स्पेनिश न्यूज एजेंसी ईएफई ने दी हैं जिसमें बताया गया है कि फातिमाथ के अलावा 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेश करने पर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मालदीव की सरकार की ओर से अब तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया गया है। पुलिस को फातिमाथ के घर से तलाशी में काला जादू से संबंधित काफी सामान मिला है। फातिमाथ राष्ट्रपति कार्यालय में काम करने वाले मंत्री एडम रामीज की पत्नी हैं। पिछले साल उनके राष्ट्रपति बनने के बाद फातिमाथ ने भी काउंसिल से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास मुलिआज की राज्य मंत्री बन गई। बाद में उन्हें ट्रांसफर कर पर्यावरण मंत्रालय में शिफ्ट कर दिया गया है। मालदीव में काला जादू का बहुत अंधविश्वास है। पिछले महीने पुलिस ने मुइज्जू की पार्टी के एक नेता पर काला जादू करने के मामले में 60 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया था। पिछले राष्ट्रपति चुनावों में भी नतीजे बदलने के लिए कहा जाता है कि काला जादू का इस्तेमाल हुआ था। अगस्त 2018 में मालदीव के कुल्हुधुफुशी द्वीप पर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन पर राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की जीत के लिए ये काला जादू का आरोप था। दिसंबर 2015 में मालदीव के इस्लामिक मंत्रालय ने एक सार्वजनिक बयान जारी कर चेतावनी दी थी कि काला जादू समाज में बड़े पैमाने पर फैल रहा है और जनता को ऐसी प्रथाओं से दूर रहने की जरूरत है। इससे पहले 2013 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने के लिए काले जादू का इस्तेमाल किया गया था। इसके लिए एक शापित नारियल और काले जादू वाली गुड़िया को पोलिंग स्टेशन पर रखा गया था। गौरतलब है कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू हाल ही में पीमए नरेन्द्र मोदी के शपथ समारोह में भारत आए थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उपराष्ट्रपति की पत्नी के नाम है 30 साल पुराना फार्म हाउस, नोटिस के बाद परिवार खुद हटा रहा अवैध निर्माण, कल मिला था अल्टीमेटम, जयपुर में 130 से ज्यादा अवैध निर्माण हटेंगे आधार केन्द्रों का औचक निरीक्षण