24 न्यूज अपडेट निम्बाहेडा। माइंस सेफ्टी एसोसिएशन उदयपुर क्षेत्र द्वारा खान सुरक्षा महानिदेशालय, उदयपुर क्षेत्र के तत्वाधान में 48 वें खान सुरक्षा सप्ताह- 2024 (एम एस डब्ल्यू – 2024) का शुभारम्भ दिनांक 13 अक्टूबर 2024 को खान सुरक्षा महानिदेशालय, उदयपुर क्षेत्र के हिरण मगरी स्तिथ कार्यालय से फ़्लैग ऑफ़ समारोह द्वारा किया गया ।
उदयपुर क्षेत्र के खान सुरक्षा सप्ताह- 2024 को दिनांक 13 अक्टूबर 2024 से 19 अक्टूबर 2024 तक मनाया जायेगा और इसमें संगठित व् असंगठित क्षेत्र की लगभग 67 से अधिक खदानें भाग लेंगी । इस सप्ताह के दौरान इन खदानों के सुरक्षा के प्रचार एवं प्रसार हेतु किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए कुल 07 सुरक्षा निरिक्षण टीमें द्वारा आंकलन किया जायेगा । जिन खदानों में सुरक्षा मानकों का उत्कृष्ट पालना पाया जायेगा, उन्हें खान सुरक्षा महानिदेशालय, उदयपुर क्षेत्र के तत्वावधान में दिसम्बर 2024 को आयोजित होने वाले खान सुरक्षा सप्ताह – 2024 के समापन समारोह में सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा l
फ़्लैग ऑफ़ समारोह में सुरक्षा निरिक्षण टीमों को खान सुरक्षा महानिदेशालय के अधिकारिओं द्वारा खानों के आंकलन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और अंत में सुरक्षा ध्वज दिखा कर सभी 07 सुरक्षा निरिक्षण टीमों को रवाना किया गया । इस समारोह में, खान सुरक्षा महानिदेशालय, उदयपुर क्षेत्र के निदेशक श्री दयासागर, उप-निदेशक श्री निरंजन कुमार एवं श्री विशाल गोयल, एम एस डब्ल्यू – 2024 के संयोजक श्री के. पी. सिंह, सचिव श्री चंद्रशेखर दाधीच तथा उदयपुर क्षेत्र के खदानों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं खान मालिक सहित 75 सदस्य उपस्थित थे।
माइंस सेफ्टी एसोसिएशन उदयपुर क्षेत्र द्वारा खान सुरक्षा महानिदेशालय, उदयपुर क्षेत्र के तत्वाधान में 48 वें खान सुरक्षा सप्ताह- 2024 (एम एस डब्ल्यू – 2024) का शुभारम्भ

Advertisements
