कविता पारख
24 News Update निम्बाहेडा। वंडर सीमेंट लि. की भट्टकाटड़ी एवं धनोरा लाईम स्टोन माइन्स पर खान सुरक्षा महानिदेषालय, उदयपुर क्षेत्रके तत्वाधान में मनाये जा रहे 49वें खान सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गतकम्पनी के खदान कार्यालय परिसर में खान सुरक्षा निदेशक उत्तर पश्चिम क्षेत्र, विनोद रजक के मुख्य आतिथ्य तथा वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैनके विषिष्ठ आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान युनिट हेड जैन ने उपस्थित समस्त कर्मचारियों को सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में समझाया एवं खनन में चलरहे डिजिटाइजेशन प्रोजेक्ट (डप्छम् म्क्ळम्)की जानकारी देते हुए नवाचारों के साथ जागरूकता से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरानमुख्य अतिथि रजक ने बताया की खनन क्षेत्र जोखिमों से भरा होता है। इसलिए सुरक्षा ही हमारी सर्वोच्चप्राथमिकताहैएवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग, नियमित प्रशिक्षण और सतर्कता ही हमारी सबसे बड़ी ढाल है।
इस अवसर पर वंडर सीमेंट लि. की दोनां खदानों कानिरीक्षण, निरक्षणदल के कन्वेनरराजेश रवि एवं सदस्य राजेश अग्रवाल, रणजीत सिंह एवं प्रकाश डांगी द्वारा किया गया। निरक्षण दल के सभी सदस्यों ने वंडर सीमेंट लि. द्वारा खान सुरक्षा के प्रति किये जा रहे कार्यों कि खुले मन से सराहना की।निरीक्षण दल के प्रमुख ने बताया कि सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य दुर्घटना रहित कार्य करते हुए लक्ष्य अर्जित करना है।कार्यक्रम के आरम्भ में कम्पनी केसहायक उपाध्यक्ष (माइन्स) ओ. पी. राजपुरोहितने अतिथियों का स्वागत सत्कार कर खान सुरक्षा सप्ताह के महत्व से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा स्लोगन, पोस्टर की प्रदर्षनी तथा सुरक्षा जागरुकता आधारित गीत व सुरक्षा वार्ता का आयोजन भी किया गया। कम्पनी के सुनिल बोहरा द्वारा सुरक्षा एवं बनवारीलालष्षर्मा द्वारा सभी को स्वच्छता ष्षपथ दिलाई गई। खान सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अन्त में कमल नयन पालीवालद्वारादोनों खानों में चल रही सुरक्षित कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।कार्यक्रम का संचालन गिरीष श्रृंगी द्वारा किया गया।

