24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. 17 नवम्बर 2024 को महिला विचार गोष्टी का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर गांधीपुरी शाहपुरा में किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता प्रथम सत्र में इंदिरा धूपिया ने पुण्यश्लोका अहिल्या बाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनके द्वारा किया गया त्याग, तपस्या, बलिदान एवं संयोजन से सभी मातृशक्ति से अवगत कराया। जिला संगठन मंत्री कविता यादव ने सांगठनिक गतिविधियों के साथ साथ संगठन पर अपने विचार रखे l विशिष्ट अतिथि श्रीमती रामेश्वरी बगडिया महिला जिला उपाध्यक्ष ने शिक्षक समस्याओं पर चर्चा करते हुए समस्याओं को प्रदेश स्तर पर पहुंचाकर समाधान का आस्वासन दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती चंदा सुवालका ने अपनी बात रखते हुए सभी का स्वागत, अभिनन्दन एवं आभार व्यक्त किया। कुटुंब प्रबोधन विषय पर अपने विचार रखे।मध्यान्तर पश्चात द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता नीतू मालू (बोद्धिक प्रमुख) राष्ट्र सेविका समिति ने सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों का संवर्धन एवं महिला सशक्तिकरण पर अपना उद्बोधन दिया शोताली मालू ने महिला विमर्श पर विषय रखा एवं इस पर चर्चा की गई। प्रिया सोनी विशिष्ट अतिथि जिला महिला सचिव ने सामाजिक समरसता लिया तथा अपने विषप पर विस्तृत चर्चा करते हुए समाज समरसता कायम हो ऐसे प्रयास हम सभी करें इस पर जोर दिया। माया बैरवा (मुख्य अतिथि) उप निरीक्षक पुलिस थाना शाहपुरा ने सेल्फ डिफेंस एवं साइबर क्राइम पर अपने विचार रुखे ।महिला विचार गोष्ठी में प्रदेश से नियुक्त पर्यवेक्षक सुरेंद्र नामा उपशाखा महिला मंत्री शाहपुरा शांति धाभाई मंत्री कोटडी से सावित्री नामा फुलिया कला से महिला मंत्री प्रीति वैष्णव बनेड़ा उपशाखा महिला मंत्री कविता पारीक आदि अनेक महिला पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जिला शाखा शाहपुरा के कार्यकर्ता पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना पूरा प्रयास किया l कार्यक्रम में कुल 112 महिला सदस्यों में भाग लिया l Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रेगर रत्न एवं रेगर समाज के भीष्म पितामह स्वर्गीय गोपी लाल मुंडेतिया (शाहपुरा)व (गढ़ गहुली माता ब्रांच)की शोक सभा एवं श्रद्धांजलि अर्पित की मोतीलाल सिंघानिया राष्ट्रीय संयोजक भारतीय विद्यार्थी छात्रावास संघ नई दिल्ली बीवीएम,बीवीसीएस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के लिए बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने की अपील