24 न्यूज अपडेट. प्रयागराज। प्रयागराज में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि (छोटी मां) पर गुरुवार रात 5-6 हमलावरों ने चाकू से हमला किया। हमले की घटना सेक्टर-16 के पास हुई जहां पर रात 10 बजे, हमलावरों ने आशीर्वाद लेने के बहाने कार रुकवाई। जैसे ही महामंडलेश्वर उतरीं, उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आईं तीन शिष्याओं को भी चाकू मारे गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चारों को महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लूटपाट भी की गई। हमला करने के बाद बदमाशों ने महामंडलेश्वर के गहने लूट लिए और फरार हो गए। सेंट्रल हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. मनोज कौशिक ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं और मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हमले की खबर मिलते ही किन्नर अखाड़े की शिष्याएं अस्पताल पहुंचीं और विरोध जताया। पिछला विवाद 8 फरवरी को हुआ। परी अखाड़े की जगदगुरु हिमांगी सखी ने महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और कौशल्या नंद गिरि पर हमले का आरोप लगाया था। उनका दावा था कि 50-60 लोगों ने त्रिशूल और फरसा लेकर हमला किया। हालांकि, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इन आरोपों को गलत बताया था।यह हमला किन्नर अखाड़े के अंदरूनी विवाद से जुड़ा हो सकता है या किसी व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा हो सकता है। पुलिस इन सभी संभावनाओं की जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ममता कुलकर्णी फिर बनी महामंडलेश्वर : आखिर क्या है पद और विवाद की पूरी कहानी कंगना रनोट का नया सफरः बॉलीवुड से राजनीति और अब बिजनेस में एंट्री, रेस्तरां खोला हिमाचल में