Site icon 24 News Update

मन से नहीं बरसा, आधे शहर पर ही मेहरबान हुआ मानसून

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। मौसम विभाग बता रहा है कि मानसून आ गया है मगर ऐसा लग ही नहीं रहा। यहां झीलों की नगरी में आज मानसून की पहली बारिश तो हुई लेकिन आधे शहर में ही हुई। आधे शहर में पानी की एक बूंद तक नहीं गिरी। ऐसा लगा मानों मानसून अभी मन से नहीं बरस रहा है। इस बीच शहरवासियों के फोन पर मौसम विभाग का जोरदार बारिश का संदेश आ गया मगर वह पूर्वानुमान भी फलित नहीं होता दिखाई दिया। मानसून ने कल ही बांसवाडा व उदयपुर के रास्ते दक्षिणी राजस्थान में दस्तक दी है व आज एमपी व आगे तक चला गया है। भीषण उमस के बाद आज दोपहर बाद अचानक बारिश से राहगीर भीगते नजर आए। चेतक सर्कल से लेकर शक्तिनगर व उससे आगे तक अच्छी बारिश हुई। करीब 15 मिनट तेज बारिश का दौर चला। इसके बाद रुक-रुक कर बारिश का क्रम चला। सिंचाई विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में सेंई डैम पर 24 और सोमकागदर पर 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Exit mobile version