24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने उन्हें धमकी देने वाले युवक की कल गिरफ्तारी के बाद आज बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि यह असामाजिक तत्व है और जब उनकी ताकत कमजोर होती है, जिस प्रकार से वो करना चाहते हैं वेसा नहीं होता है, उनकी अनुकूलता नहीं रहती है, हम लोग देश के लिए जीने वाले लोग हैं। समाज के लिए जीने वाले लोग हैं। देश व समाज को आगे बढ़ाने के लिए बात करते हैं। सनातन संस्कृति जो हमारी परम्परा है उसकी बात हम करते हैं। हमारे पूर्वजों की विरासत की बात करते हैं, उनको तकलीफ होती है। ये आज से नहीं, लंबे समय से कुछ लोग इस प्रकार का षड़यंत्र रच कर के हमारे लागों को, भोले-भाले लागों के बीच में जाकर के धर्मांतरित करके भारत की मुख्य धारा से दूर करना चाहते हैं। ये वहीं लोग हैं, ये सफल होंगे नहीं। और इन धमकियों से मैं डरता नहीं। ये पुलिस प्रशासन का काम है, जांच पड़ताल करे, जिस प्रकार की उसने लैंगवेज लिखी है वो उसकी लेंग्वेज नहीं हो सकती। और उसने जो लोगो लगाया है वो आतंकवादी लोगो है। हम देश को या राजस्थान को तालीबान नहीं बनने देंगे। कानून अपना काम करेगा, ठीक करेंगे और देश को आगे बढ़ाना है, समाज को आगे बढ़ाएंगे। इससे पहले धमकी मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री खराड़ी ने कहा था कि मेरे काम करने के तरीके से किसी को परेशानी होती है तो समझ में नहीं आता है कि किस तरह की परेशानी है। मै मेरे हिसाब से काम करता हूं। कुछ लोगों ने भ्रमित किया है, वातावरण को दूषित किया है। मुझे लगता है यही उनकी मानसिकता है, वही ऐसा करते होंगे। दूसरे लोग आदिवासी को आदिवासी से भिड़ा कर लड़ते रहे हैं व हम ये नाटक देखते रहे हैं। ऐसा मुझे लगता है।आपको बता दें कि कल ही पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट की मदद से आरोपी जितेन्द्र कुमार अहारी (21) पुत्र हाजा राम अहारी निवासी बजारिया थाना खेरवाड़ा को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम आईडी से मंत्री खराड़ी को धमकी भरी पोस्ट डाली थी। मंत्री के गनमैन ने पुलिस को रिपोर्ट दी जिस पर यह कार्रवाई की गई। भाजपा उदयपुर की ओर से भी मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर इस मामले में अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मात्स्यकी महाविद्यालय : वार्षिक महोत्सव लहर-2024 में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम एक शाम राडा जी के नाम भजन संध्या एवं संगीतमय सुंदरकांड