24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। पूर्व विधायक रणधीरसिंह भीण्डर ने सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर कानोड़ क्षेत्र में और अधिक पंचायतों बनाने की मांग की है। पत्र में बताया गया कि वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र जिला उदयपुर में तीन पंचायत समितियां हैं। इनमें कुराबह पंचायत समिति में 18, वल्लभनगर पंचायत समिति में 23 और भीण्डर पंचायत समिति में 29 पंचायतें हैं। वर्तमान में पंचायतों का पुनर्गठन चल रहा है जिसमें सामान्य क्षेत्र की पंचायतों की आबादी न्यूनतम 3000 एवं जनजाति क्षेत्र की 2000 की रखी गई है। अगर सरकारी स्तर पर सही प्रयास किया गया तो कम से कम 15 से 20 नई पंचायतें हमारी विधानसभा में बन सकती है। अगर ऐसा कर दिया गया तो एक और पंचायत समिति हमारी विधानसभा में खोली जा सकती है। वसुन्धरा राजे की पूर्व भाजपा सरकार के समय तय हुआ था कि जहां तहसील होगी वहां उपखंड भी खुलेगा और पंचायत समिति भी वहीं बनाई जाएगी। ऐसे में मापदंड के अनुसार कानोड़ में तहसील बन चुकी है। उपखंड व पंचायत समिति बनना शेष है। नई पंचायते बनने से कानोड़ तहसील क्षेत्र में नई पंचायत समिति खोली जा सकती है जिससे उस तहसील के ग्रामवासियों को काफी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। ऐसे में कानोड़ पंचायत समिति बनाने के लिए पंचायतों का सही पुनर्गठन करवाया जाने का आदेश प्रदान करें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हादसे में दूसरी मौतः घायल महिला ने तोड़ा दम ब्रेकिंग : उदयपुर सिटी-मंदसौर उदयपुर सिटी 17 फरवरी को आंशिक रदद