24 न्यूज अपडेट भीलवाड़ा। शहर के सुभाषनगर थाना इलाके में एक कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट में बुधवार सुबह दो युवक फंस गए। दोनों कॉम्प्लेक्स के तीसरे मामले पर जिम में वर्कआउट करने के बाद नीचे की तरफ आ रहे थे। इस दौरान लिफ्ट बीच रास्ते अटक गई और दोनों फंस गए। दोनों ने अन्य साथियों को फोन किया तो सबने मिलकर प्रयास शुरू किए। करीब एक घंटे से ज्यादा देर की मशक्कत के बाद गेट को तोड़कर लिफ्ट से दोनों को बाहर निकाला गया। बताया गया कि आरके कॉलोनी में गणेशम प्लाजा में थर्ड फ्लोर पर जिम है। बुधवार सुबह करीब 8ः30 बजे दो युवकएक्सरसाइज करने के बाद लिफ्ट से रवाना हुए। लिफ्ट थोड़ी सी चली और बीच में अटक कर रूक गई। कुछ देर तक लिफ्ट नहीं चली तोयुवकों ने जिम में एक्सरसाइज कर रहे लोगों को बताया। इसके बाद सबने लिफ्ट के गेट में गैप कर अंदर हवा जाने की व्यवस्था की। उसके बाद सभी युवाओं ने एक्सरसाइज रोड की मदद से ही 1 घंटे की मशक्कत के बाद लिफ्ट के गेट तोड दिए व युवाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सुभाष नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
भारी पड़ गया वर्क-आउट : लिफ्ट में एक घंटे तक फंसे रहे दो युवक, बड़ी मशक्कत के बाद एक्सरसाइज की रोड से तोड़ा गेट गेट

Advertisements
