कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। भाजपा जिला चित्तौड़गढ़ सदस्यता अभियान की कार्यशाला निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी के मुख्य आतिथ्य मे जिला भाजपा कार्यालय पर शनिवार को संपन्न हुई। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री एवं अभियान के प्रदेश सह संयोजक वासुदेव चांवला थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट ने की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अभियान के प्रदेश सह संयोजक वासुदेव चांवला ने कहा की हमें जो लक्ष्य दिया गया है उस तय लक्ष्य से भी अधिक सदस्य बनाकर चित्तौड़गढ़ जिले में इतिहास की नई इबारत लिखनी है। चांवला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो अपने संविधान के अनुसार समीक्षा व आकलन कर जनता के बीच जाकर हर छह वर्ष में सदस्य बनाती है। 31 अगस्त तक सदस्यता समाप्त हो जायेगी। एक सितंबर को पी एम मोदी सदस्य बनकर सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ के भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्य को पूर्ण करने में हमेशा अग्रणी रहे हैं और मुझे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है की चित्तौड़गढ़ जिला सदस्यता अभियान प्रदेश में अग्रणी रहेगा। स्वागत उद्बबोधन देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने कहा कि सदस्यता अभियान भाजपा की धुरी एवं भाजपा की मजबूती हैं। जाट ने अभियान में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का आव्हान किया। प्रदेश में चितौडगढ से सर्वाधिक सदस्य बने इसके लिए सभी जन प्रतिनिधियों को भी लक्ष्य दिया जायेगा। जिला संगठन द्वारा पूर्व के अभियानो एवं कार्यों की जानकारी दी। भाजपा जिला महामंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक रघु शर्मा ने जिले में सदस्यता अभियान की रूपरेखा एवं गतिविधियों के बारे में पी पी टी एलईडी स्क्रीन पर दिखाकर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 4 सितंबर से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। अभियान में 25 से 27 अगस्त के बीच मंडल स्तर की कार्यशाला आयोजित होगी। प्रत्येक बुथ व शक्ति केंद्र पर सदस्यता अभियान की टोली बनाई जाएगी जहां 31 अगस्त तक कार्यशालाएं चलेगी 1 सितंबर से मिस्ड कॉल कर सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग होगी उसके बाद 4 सितंबर को जिला स्तर पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ होगा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए अभियान के प्रदेश सहसंयोजक शक्ति सिंह कालियास ने कहा कि सदस्यता अभियान सर्वव्यापी सर्वसमावेशी है। अभियान के माध्यम से हर बूथ पर प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने का आव्हान किया। संचालन जिला महामंत्री एवं अभियान के सह संयोजक देवी सिंह राणावत एवं आभार जिला मंत्री अभियान के जिला सह संयोजक सी पी नामधराणी ने किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक श्रीचंद कृपलानी, जिला प्रमुख भुपेंद्र सिंह बडोली, विधायक अर्जुन लाल जीनगर, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, बद्रीलाल जाट, प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, उदयपुर देहात जिला प्रभारी आई एम सेठिया, डूंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, जिला महामंत्री श्याम पहाड़िया, जिला मंत्री सीपी नामधराणी, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, अभियान के सह संयोजक नंदकिशोर लोहार, वीणा दशोरा आदि मंचासीन थे। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर असमो प्रदेश महामंत्री एमडी शेख, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटू लाल सुथार, राजसमंद सह प्रभारी हर्षवर्धन सिंह रूद, विधानसभा संयोजक गौरव त्यागी, जिला उपाध्यक्ष पुष्कर माली, गणपत छीपा, पुष्पा वैष्णव, जिला मंत्री अंबालाल पाटीदार, रामलाल डांगी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सुथार, महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी विदुषी बिल्लु, जिला कार्यालय प्रमुख प्रकाश बोर्डे सहित जनप्रतिनिधि,मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री अभियान के मंडल संयोजक व सह संयोजक आदि उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लोहार समाज की प्रतिभाओं से प्रविष्टियां 30 अगस्त तक आमंत्रित डॉ मीणा ने जिला अस्पताल कि कमान संभालीपगड़ी व उपरना ओढ़ाकर किया अभिनंदन