कविता परखा 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे संगठन महापर्व अभियान के अंतर्गत निम्बाहेड़ा नगर मण्डल की कार्यशाला का आयोजन नगर प्रभारी कैलाश मंत्री के मुख्य आतिथ्य एवं नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी की अध्यक्षता में स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, बेगूं मण्डल के पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।कार्यशाला को संबोधित करते हुए संगठन महापर्व नगर प्रभारी कैलाश मंत्री ने कहा कि सर्वप्रथम संगठन को मजबूत करने के लिए हम सभी को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा।नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान कार्यक्रम को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार से चलाया जा रहा है, जिसमें प्राथमिक सदस्य को अपने-अपने बूथ से 50-50 सदस्य अवश्य बनाने होंगे। तब वह सक्रिय सदस्य के लिए तैयार होगा। पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आंतरिक लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी समाजों के लोग एक ही विचारधारा को लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ समिति में तीन महिलाओं का होना आवश्यक है। इसके साथ ही प्रत्येक शक्ति केंद्र पर मंडलों में शक्ति केंद्र सहयोगी बनाएं जाना है तथा बूथ संरचना करते हुए सभी बूथ अध्यक्षों को अपनी-अपनी इकाइयों का गठन करना होगा, जिसमें 11 सदस्य टीम बनाई जाएगी।कार्यशाला के आरम्भ में नगर महामंत्री देवकरण समदानी, नीलेश मेहता, कमलेश बुनकर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला में शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, नगर भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण, मोर्चा अध्यक्ष एवं मोर्चों के पदाधिकारी सहित बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन रजनीश गोठवाल ने किया, वहीं नगर महामंत्री कमलेश बनवार ने आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्री बजरंग व्यायाम शाला द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं अखाड़ा प्रदर्शन निकाला जैन सिद्धांताचार्य महासाध्वी श्री प्रतिभा श्रीजी मा.सा. का हुआ मंगलमय विहार