24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आज आगामी लोकसभा के लिए आईटी सोशल एवं प्रिंट मीडिया योद्धाओं की तैयारी हेतु कार्यशाला का आयोजन सहकारिता प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर एवं लोकसभा सहसंयोजक महेश शर्मा के सानिध्य में आयोजित की गई। प्रमोद सामर ने अपने उद्बोधन में मीडिया आईटी एवं सोशल मीडिया के पदाधिकारीयो को आगामी लोकसभा चुनाव हेतु विजय मंत्र देते हुए कहा कि वर्तमान युग बदल चुका है हमें आईटी सोशल मीडिया का उपयोग सही तरीके से सही समय पर करना चाहिए, वर्तमान में प्रत्येक सेकंड पर आप सभी की नजर होनी चाहिए इसी से यह कार्य संपूर्ण होगा एवं मोदी जी का सपना पूरा कर सकेंगे, उन्होंने संगठन कोमजबूती प्रदान करने के लिए मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं की एक टीम बनानी पड़ेगी जो मीडिया सोशल मीडिया एवं आईटी को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत बना सके, साथी आगामी दिनों में सभी की एक बड़ी वर्कशॉप आयोजित की जाएगी जिसमें इस पर विस्तृत चर्चा करी जाएगी। लोकसभा सहसंयोजक श्री महेश शर्मा ने सभी को यह मंत्र दिया है कि हमें शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी इन योद्धाओं को तैयार करना पड़ेगा जिसे हम केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रभावी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा पाएंगे, हमें इन तीनों संगठनों को एक दूसरे के पूरक के रूप में कार्य करना पड़ेगा जब जाकर हम 400 पार के लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे, आगामी चुनाव को सामान्य नहीं समझ कर यह राष्ट्र का एक महत्वपूर्ण चुनाव होगा जिसमें सभी विपक्षी दल मोदी जी को हराने की कोशिश करेंगे हमें उनका हर स्तर पर जवाब देना आप सभी के अथक प्रयास से ही संभव होगा। जिला महामंत्री मनोज मेघवाल ने सभी पदाधिकरियो का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी का उम्मीदवार कमल का फूल है हमें इसे समझ कर ही कार्य करना है। कार्यशाला में यशवंत मंडोवरा, राजेश शर्मा, रोहित अग्रवाल, अशोक आमेटा, खुशबू मालवीया सोनू शर्मा सहीत आईटी, मीडिया एवं सोशल मीडिया के पदाधिकारी उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अमरपुरा स्कूल में सुविवि कुलपति ने किया प्रयोगशाला का उद्घाटन, उपकरण भी भेंट किये बिना वीआरएस लिए चुनाव में उतरने पर कांग्रेस ने की देवेंद्र झांझड़िया और मन्नालाल रावत की शिकायत