चित्तौड़गढ़, 16 फरवरी। पंचायत राज उप चुनाव 2025 के तहत जिला परिषद के जिला प्रमुख पद के लिए रविवार को हुए चुनाव में भाजपा के गब्बर सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। मतदान के दौरान जिला परिषद के 25 सदस्यों ने अपने मतधिकार का प्रयोग किया। जिला परिषद के ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी गब्बर सिंह को 21 एवं कांग्रेस प्रत्याशी मौसमी देवी को 4 मत प्राप्त हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत चुनाव) आलोक रंजन ने गब्बर सिंह को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला प्रमुख चुनाव के दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी प्रभा गौतम, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक एवं उपखंड अधिकारी बीनू देवल सहित कर्मचारी मौजूद रहें। श्रेणीविवरणचुनाव तारीख16 फरवरी 2025चुनाव का प्रकारपंचायत राज उप चुनाव 2025पदजिला प्रमुख (जिला परिषद)निर्वाचित व्यक्तिगब्बर सिंह (भा.ज.पा.)विपक्षी प्रत्याशीमौसमी देवी (कांग्रेस)मतदान संख्या25 सदस्यगब्बर सिंह को प्राप्त वोट21मौसमी देवी को प्राप्त वोट4निर्वाचन अधिकारीआलोक रंजन (जिला निर्वाचन अधिकारी)शपथ लेने वालेगब्बर सिंहचुनाव में उपस्थित लोगप्रभा गौतम (उपजिला निर्वाचन अधिकारी), विनय पाठक (मुख्य कार्यकारी अधिकारी), बीनू देवल (उपखंड अधिकारी) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जबर्दस्त खुलासा : श्मसान में युवती का शव जलाने वाला निकाल लिव-इन पार्टनर 2016 बैच के नर्सेज ने धूमधाम से मनाया स्नेह मिलन समारोह