कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा। देश की आजादी के महापर्व की 78 वीं वर्षगांठ निम्बाहेड़ा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने प्रात: 8.45 बजे तिरंगा फहराया, तत्पश्चात उपस्थित नगर वासियों एवं भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान का गायन किया।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कृपलानी ने समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा कहा कि 1947 से लेकर आज 2024 के मध्य इन 78 वर्षों ने हमने बहुत कुछ पाया है, तो बहुत कुछ खोया भी है। उन्होने कहा कि हमें उन लोगों को कभी नहीं भूलना चाहिए जिन्होने हमें आजादी दिलाने के लिए हंसते हंसते अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। कृपलानी ने भाजपा सरकारों के द्वारा कराए गए कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि आज विकासशील से विकसित भारत बनाने की ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्य कर रहे हैं। आने वाले पांच वर्षों में भारत देश की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। आज हम विश्व में एक ताकत के रूप में है, चाहे चायना हो या पाकिस्तान या फिर कोई भी अन्य दुश्मन देश भारत की ओर आँख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं है, क्योंकि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सैन्य ताकत उभर कर सामने आई है।कृपलानी ने कहा कि पहले भारत को विश्व के अन्य विकसित देश गरीबों का देश बताते थे, वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी देश की 80 करोड़ जनता को मुफ्त में अनाज उपलब्ध करवा रहे हैं, तो देश की बहनों को रसोई में धुएं से मुक्ति देने के लिए उज्जवला गैस योजना के माध्यम से कम दरों पर गैस उपलब्ध करवा रहे हैं। कृपलानी ने केन्द्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा राजस्थान के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया।विधायक कृपलानी ने निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए मात्र आठ माह में पहले ही बजट सत्र में की गई घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया, तो आने वाले समय में इन घोषणाओं को अब शीघ्र क्रियान्वित करना है।उन्होने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि हम सभी को सामूहिक प्रयासों से निम्बाहेड़ा एवं क्षेत्र को विकसित करने की ओर कदम बढ़ाना होगा।समारोह के अंत में भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने आभार प्रकट किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री एवं जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर, भाजपा ग्रामीण पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, डॉ.जे.एम.जैन सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चातुर्मास के लिए विराजित साध्वी ने स्वतंत्रता दिवस पर बताया अहिंसा का महत्व, देश की आज़ादी में स्वतंत्रता सेनानियों का बहुत बड़ा योगदान- साध्वी प्रतिभा श्रीजी आज़ादी का यह महापर्व आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं कौमी एकता का प्रतीक है”–पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना