24 News Update चंडीगढ़। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल बांसवाड़ा से रवाना की गई उदयपुर–चंडीगढ़ नई रेल सेवा आज सुबह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और नई रेल की अगवानी करते हुए सभी यात्रियों का स्वागत किया। यह नई रेल सेवा क्षेत्रवासियों और लंबी दूरी के यात्रियों के लिए यात्रा को और सुविधाजनक बनाएगी।
नई रेल सेवा का विवरण
उदयपुर सिटी से चंडीगढ़ (गाड़ी संख्या 20989):
प्रारंभ: 27 सितंबर से
प्रस्थान: प्रति बुधवार और शनिवार, शाम 16.05 बजे
चंडीगढ़ आगमन: अगले दिन सुबह 9.50 बजे
चंदेरिया स्टेशन आगमन/प्रस्थान: 18.00 / 18.02 बजे
चंडीगढ़ से उदयपुर सिटी (गाड़ी संख्या 20990):
प्रारंभ: 28 सितंबर से
प्रस्थान: प्रति गुरुवार और रविवार, सुबह 11.20 बजे
उदयपुर आगमन: अगले दिन सुबह 5.25 बजे
चंदेरिया स्टेशन आगमन/प्रस्थान: शुक्रवार और सोमवार को रात 02.55 / 02.57 बजे
मुख्य पड़ाव और किराया
दोनों दिशाओं में ट्रेन रूकती है: राणाप्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जिंद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट।
स्लीपर: ₹490
थर्ड एसी: ₹1,290
सेकंड एसी: ₹1,815

