24 न्यूज अपडेट, जयपुर। जम्मूतवी-अजमेर और बांद्रा-चंडीगढ़ ट्रेनों का भोडवाल माजरी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव
78वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत 19 अक्टूबर 2025 से 7 नवम्बर 2025 तक जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी एवं बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस रेल सेवाओं का भोडवाल माजरी स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थाई ठहराव रहेगा।
जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा का ठहराव
गाड़ी संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा भोडवाल माजरी स्टेशन पर रात 02:20 बजे पहुंचेगी और 02:22 बजे रवाना होगी।
गाड़ी संख्या 12413 अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा रात 22:25 बजे पहुंचेगी और 22:57 बजे प्रस्थान करेगी।
बांद्रा-चंडीगढ़ रेलसेवा का ठहराव
गाड़ी संख्या 22451 बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ रेलसेवा भोडवाल माजरी पर सुबह 11:13 बजे पहुंचेगी और 11:15 बजे रवाना होगी।
गाड़ी संख्या 22452 चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा सुबह 07:58 बजे पहुंचेगी और 08:00 बजे प्रस्थान करेगी।
निरंकारी संत समागम पर रेल यात्रियों को राहत

Advertisements
