24 न्यूज अपडेट चित्तौड़गढ़, 2 अगस्त। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को गंगरार पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बोरदा के खेल मैदान में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। रात्रि चौपाल में पंचायत के विभिन्न गांवों के लोग अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए। जिला कलक्टर ने एक-एक कर ग्रामीणों को अपने समक्ष बैठाकर उनके अभाव-अभियोग सुने और उनके निराकरण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया। रात्रि चौपाल में पानी, बिजली, सड़क, खाद्य सुरक्षा, पेंशन, अतिक्रमण, नामांतरण, सरकारी दस्तावेज, सामाजिक न्याय की योजनाओं, कार्यों की गुणवत्ता, रोड़ चौड़ीकरण, विद्यालय मरम्मत, आंगनवाड़ी भवन की मरम्मत करने, खेत पर जाने का रास्ता, रोड लाईट लगाने, पट्टा बनाने, प्रधानमंत्री आवास, पहली से पाँचवी तक विद्यालय खोलने, विद्यालय मे कमरा बनाने, तालाब से अतिक्रमण हटाने, पेंशन प्रकरण, सुवरों द्वारा फसल खराबी, पानी की समस्या सहित सरकारी विभागों से संबंधित लगभग 65 प्रकरणों में आमजन की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से बातचीत करते हुए जिला कलक्टर ने पानी, बिजली, मनरेगा, स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, राशन सप्लाई आदि की स्थिति की जानकारी ली और किसी प्रकार की समस्या को लेकर स्थानीय अधिकारियों के माध्यम से सूचित करने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने, वृक्षारोपण करने, वर्षा ऋतु में जल प्रबंधन करने, मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय करने सहित आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और सकारात्मक से कार्य करने, नियमित निरीक्षण के माध्यम से योजनाओं की क्रियान्विति सुनिश्चित करने, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी गई और उनसे लाभान्वित होने का आह्वान किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जिला कलक्टर ने बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने एवं स्पोर्ट्स में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके करियर को लेकर संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। जनसुनवाई की दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (रावतभाटा) विनोद कुमार मल्होत्रा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार मंडोवरा, एसीईओ राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी छोटू लाल शर्मा, एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एस के सिंह, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा, उपनिदेशक उद्यान शंकर लाल जाट, जिला रसद अधिकारी हितेश जोशी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कल्पना शर्मा, तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह राजावत, विकास अधिकारी सहित सरपंच शांति बाई, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। रात्रि चौपाल से पूर्व जिला कलक्टर ने किए निरीक्षण रात्रि चौपाल से पूर्व जिला कलक्टर गंगरार स्थित एएसआई ग्लास फैक्ट्री, मनोमय कपड़ा फैक्ट्री का निरीक्षण किया एवं पौधारोपण किया। उन्होंने उपखण्ड कार्यालय गंगरार एवं पुलिस थाना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पत्रावलियों का अवलोकन कर फाइलों का शीघ्र निस्तारण करने, ई-फाइल पर कार्य करने, कार्यालय में साफ-सफाई व सामान्य व्यवस्था सुचारू रखने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थाना पहुंचने पर जिला कलक्टर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (रावतभाटा) विनोद कुमार मल्होत्रा, गंगरार उपखंड अधिकारी छोटू लाल शर्मा, डीवाईएसपी रामेश्वर चौहान, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र राहुल देव सिंह, सहायक निदेशक उद्योग विभाग मोहित सिंह शेखावत, सीआई फूलचंद ट्रेलर सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेधावी छात्रा दिव्या मोदी का जोधपुर हाईकोर्ट में एलआर के पद पर हुआ चयन वेस्ट इण्डिया नेशनल पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का शुभारम्भ