24 न्यूज अपडेट. निम्बाहेड़ा। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बीए द्वितीय सेमेस्ट के रिजल्ट पर बवाल हो गया है। इस परीक्षा में निम्बाहेडा के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 90 प्रतिशत विद्यार्थी फेल हो गए हैं। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा व आंदोलन की चेतावनी दी है। तत्काल पुनर्मूल्यांकन की भी मांग की गई। बताया गया कि निंबाहेड़ा के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा जारी बीए द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। करीब 90 प्रतिशत छात्रों को अनुत्तीर्ण घोषित किए जाने से विद्यार्थियों में रोष व्याप्त है। निंबाहेड़ा के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। छात्र संगठन ने परिणामों के शीघ्र पुनर्मूल्यांकन की मांग की है और मांग न माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने के दौरान भंवर सिंह शक्तावत, नवरत्न प्रजापत, सूरज मीना समेत कई छात्र मौजूद थे। महाविद्यालय प्रशासन ने भी परिणामों में गंभीर त्रुटियों की पुष्टि की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तनाव को कहो अलविदा क्योंकि न तो अतीत को बदला जा सकता है और न ही भविष्य को पूर्णतः नियंत्रित किया जा सकता : श्री हरि कृपा प्रभु गणतंत्र दिवस के साथ संविधान दिवस मनाना एक नई पहल है, अब भारत तेजी से आगे बढ़ रहा हैं- सी.पी. जोशीकर्त्तव्य के प्रति जागरूक रहें तो अधिकार स्वतः प्राप्त होते हैं- प्रो. कर्नल शिवसिंह सारंगदेवोत