24 न्यूज अपडेट. निम्बाहेड़ा। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बीए द्वितीय सेमेस्ट के रिजल्ट पर बवाल हो गया है। इस परीक्षा में निम्बाहेडा के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 90 प्रतिशत विद्यार्थी फेल हो गए हैं। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा व आंदोलन की चेतावनी दी है। तत्काल पुनर्मूल्यांकन की भी मांग की गई। बताया गया कि निंबाहेड़ा के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा जारी बीए द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। करीब 90 प्रतिशत छात्रों को अनुत्तीर्ण घोषित किए जाने से विद्यार्थियों में रोष व्याप्त है। निंबाहेड़ा के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। छात्र संगठन ने परिणामों के शीघ्र पुनर्मूल्यांकन की मांग की है और मांग न माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने के दौरान भंवर सिंह शक्तावत, नवरत्न प्रजापत, सूरज मीना समेत कई छात्र मौजूद थे। महाविद्यालय प्रशासन ने भी परिणामों में गंभीर त्रुटियों की पुष्टि की है।
बीए सेकण्ड सेमेस्ट में 90 प्रतिशत छात्र फेल, आंदोलन की चेतावनी

Advertisements
