24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। बिनोता कस्बे के चारभुजा नाथ मंदिर पर 14अप्रैल 25को होने वाले कलश स्थापना महोत्सव कार्यक्रम को लेकर होने वाले कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को ध्वज स्थापना कार्यक्रम के साथ हुई विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित उमेश शास्त्री जीरण के सानिध्य में होने वाले कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धर्म ध्वज स्थापना कार्यक्रम चारभुजा मंदिर परिसर में हुआ कार्यक्रम व्यवस्था मंडल के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को चार भुजा मंदिर पर पूजा अर्चना कर धर्म ध्वजा पताका का जुलुश बैंड बाजे के साथ ग्रामवासियों की उपस्थिति एवं ज्योतिषाचार्य पंडित उमेश शास्त्री जीरण वालो के सानिध्य में निकाला गया , ध्वज का जुलुश महिला पुरुषों की उपस्थिति में चारभुजा मंदिर से प्रारंभ हुआ सदर बाजार , पाटीदार मोहल्ला होलीथड़ा होता हवा पाटेश्वर महादेव पहुंचा जहां पाटेश्वर महादेव ,बजरंग बली की पूजा अर्चना की गई जुलुश पुनः वहां से प्रस्थान कर खाकल देव मंदिर होता हवा खेड़ा पति बाला जी पंहुचा ग्रावासियो की उपस्थिति में पूजा अर्चना की गई बस स्टैंड के महादेवमंदिर पर भी पूजा अर्चना की गई गांव के प्रमुख मार्गो से होता हुआ पुनः चारभुजा मंदिर पहुचा भुजा नाथ की पूजा अर्चना के बाद चार भुजा मंदिर प्रांगण में पंडित शास्त्री द्वारा विधि विधान वैदिक मंत्रोचारण के साथ धर्म ध्वज की स्थापना आयोजन समिति एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में की गई मंदिर के ओसरा पुजारी नेमीचंद नंदकिशोर परासर परिवार द्वारा आरती कर प्रशाद वितरण किया गया बिनोता फोटो बिनोता में धर्म ध्वजा का स्थापना
बिनोता में धर्म ध्वज का जुलूस निकालकर की स्थापनाकलश स्थापना 14अप्रैल 25 को होगी

Advertisements
