Site icon 24 News Update

बिनोता ख़ाकलदेव एवम निम्बाहेडा राधकृष्ण मन्दिर से रानीखेड़ा कल्लाजी मन्दिर तक पैदल यात्रा आज

Advertisements

कविता पारख

निम्बाहेडा। बिनोता कस्बे के प्रसिद्ध ख़ाकलदेव मन्दिर एवम निम्बाहेडा के आदर्श कॉलोनी राधकृष्ण मन्दिर से आज रविवार को रानीखेड़ा श्री कल्लाजी राठौड़ ,बालाजी के मन्दिर तक श्रद्धालु पैदल यात्रा के साथ जयकारे लगाते हुवे पूजा अर्चना के लिए पहुंचेंगे
बिनोता पैदल संघ के सदस्यो ने बताया कि वर्ष के अंतिम रविवार के दिन श्रद्धालु तीसरे साल पैदल यात्रियों के जत्थे के साथ आज रविवार को रानीखेड़ा श्री कल्लाजी राठौड़ के मन्दिर तक पूजा अर्चना के लिए जाएंगे
आज रविवार को प्रातः सवा दस बजे सभी पैदल यात्री ख़ाकलदेव मन्दिर पर पहुंच कर नागराज की पूजा अर्चना कर्रेंगे बिनोता ख़ाकलदेव मन्दिर से दो केशरिया ध्वज लेकर डीजे साउंड के साथ जुलूश के साथ रानीखेड़ा श्री कल्लाजी मन्दिर के लिए प्रस्थान करेंगे पैदल यात्री बिनोता के चारभुजा मन्दिर पुराने बस स्टैंड बस स्टैंड के महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना करते हुवे जाएंगे
पैदल यात्री बिनोता से धुलीराम चारण मार्ग होते हुए रानीखेड़ा जाएंगे
रानीखेड़ा मन्दिर के पुजारी सेवक जितेंद्र वैष्णव ने बताया कि आज रविवार को सुबह सवा नो बजे दादा होकम श्री कल्लाजी महाराज एवम बालाजी महाराज के मन्दिर पर सुंदर कांड पाठ प्रारम्भ होगा सुदर कांड पाठ के बाद आसावरा माता के भजन गायक गणेश एवम साथी कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी मन्दिर पर आने वाले पैदल यात्रियों का मन्दिर सेवा समिति एवम ग्रामीणों की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा बिनोता ख़ाकलदेव मन्दिर एवम निम्बाहेडा आदर्श कॉलोनी राधकृष्ण मन्दिर की राधे राधे प्रभात भेरी के सदस्य अपने दल बल के साथ करीव एक बजे बाद मन्दिर पर पहुंच पूजा अर्चना करेंगे आरती के बाद महाप्रशादी कार्यक्रम होगा।

Exit mobile version