24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। उदयपुर निकटवर्ती ऐतिहासिक गांव आसोलिया की मादड़ी में श्री चामुंडा माता जी के प्रसिद्ध स्थानक पर एक भव्य मंदिर 51 फीट ऊंचा संगमरमर पत्थर में निर्मित हुआ। यह स्थान आस पास के दर्जनों गांवों का श्रद्धा केन्द्र है आसोलिया की मादड़ी के अतिरिक्त बोयणा भोपतखेड़ी धर्मेता सुखवाड़ा पावटा , साकरिया खेड़ी, शोभ जी खेड़ा देवाली पालवास भीमल मानमथारा वांगरोदा वाजविया के श्रद्धालु यहां हर रविवार को बड़ी संख्या में दर्शन करने आते हैं। उल्लेखनीय है कि यह मंदिर गांव के स्थापनाकाल से ही भव्य रूप में बना हुआ था जिसे औरंगजेब द्वारा मेवाड़ आक्रमण के समय लगभग 300 तीन सो वर्ष पूर्व मतान्ध सैनिकों ने तोड़ दिया था। आज मा भगवती चामुंडा के प्रेरणा से गांववासियों के सत संकल्प से एवं श्रद्धालु भक्त जनों के अनुपम सहयोग से पून निर्मित हुआ है। जिसमें मुर्तियां पारम्परिक रूप से प्रतिष्ठित है एवं पूजी जा रही है। नवनिर्मित मंदिर पर ध्वज दंड,कलश एवं चतुर्दिक पाल की प्रतिष्ठा मार्ग शीर्ष शुक्ला पंचमी संवत् 2081 तदनुसार 6दिसम्बर 2024 शुक्रवार को प्रतिष्ठा होगी प्रतिष्ठा में नवकुंडीय पंच दिवसीय यज्ञ एवं शतचंडी पाठ होगा पूर्णाहुति 6 दिसंबर 2024 शुक्रवार को रहेगी। धर्म सभा के बाद महाप्रसादी का आयोजन भी रहेगा। इस पंच दिवसीय प्रतिष्ठा कार्य क्रम में लग भग 10000 दस हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है। कार्यक्रम की विशालता को देखते हुए उनके प्रबंधों के लिए लगभग 30उपसमितियां एवं 135 पैंतीस सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया है। सभी समितियों की व्यवस्था के व्यापक विचार के लिए अलग-अलग बैठकें कर ली गई है। स्मरणीय है कि दिनांक 2 दिसंबर 2024 सोमवार से प्रारंभ होने वाले इस पंच दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन गांव की माताएं, बहन बेटियों द्वारा जल कलश यात्राश्री चारभुजा मंदिर से श्री चामुंडा माता मंदिर तक यात्रा रहेंगी। दिनांक 5 दिसंबर 2024 गुरुवार को दिन में 3 तीन बजे से ध्वज दंड कलश एवं चतुर्दिक पाल मुर्तियों की शोभा यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित की जाएगी रात्रि को एक लघु भजन संध्या भी रहेंगी
मीडिया प्रभारी राव गोपाल सिंह आसोलिया ने बताया कि यज्ञमंडप का ओर वेदिकाओं का निर्माण कार्य पंडित पूर्ण हो चुका है खुशवंत कुमार आमेटा (पिंटू महाराज) यज्ञ के आचार्य होंगे उन्हीं पुणे के सानिध्य में यज्ञों का आयोजन होगा
संतों का मिलेगा सानिध्य कार्यक्रम के दौरान श्री अवधेश चैतन्य जी ब्रह्मचारी ,श्री महंत श्री ज्ञानानंद जी सरस्वती ,संत श्री अनुज दास जी महाराज, बाबा श्री निरंजन नाथ जी अवधूत ,श्रीस्वामी सुदर्शन आचार्य जी महाराज आदि संतों का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा वहीं कई जनप्रतिनिधियों विधायक सांसदों का भी आवागमन रहेगा।
श्री चामुंडा माता के नवनिर्मित मंदिर कलश व ध्वज प्रतिष्ठा तैयारियां पूर्ण , प्रथम दिन होगी कलश यात्रा

Advertisements
