Site icon 24 News Update

बिजली विभाग के दो इंजीनियर को एसीबी का करंट,रिश्वत लेते गिरफ्तार

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, भीलवाडा। भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बिजली विभाग के दो अधिकारियों को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। परिवादी उदयलाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी एमपीआईएल ऑयल मिल के कॉमर्शियल इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन के लिए डिमांड नोटिस जारी करने और फाइल को ऊपरी अधिकारियों तक भिजवाने के बदले 1 लाख रुपए रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत की पुष्टि करने के लिए एसीबी ने पहले 20 हजार रुपए की राशि देकर जांच की, जिसे अभियुक्तों ने स्वीकार कर लिया। पुष्टि के बाद, आज ।ब्ठ की टीम ने 30 हजार रुपए रिश्वत की राशि लेकर परिवादी को भेजा। जैसे ही असिस्टेंट इंजीनियर मुकेश बैरवा (37) और कॉमर्शियल असिस्टेंट विनोद कुमार (28) ने रिश्वत ली, एसीबी ने उन्हें पकड़ लिया। मुकेश बैरवा दौसा के व विनोद कुमार (कॉमर्शियल असिस्टेंट) – डीडवाना निवासी है। टीम ने भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा में बिजली विभाग के कार्यालय पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की।

Exit mobile version