24 न्यूज अपडेट उदयपुर। हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी। बिजली बंद होने की प्रताड़ना से पीड़ित लोगों का दर्द समझते हुए अब भी कांग्रेस नहीं गांधी दर्शन समिति जगी है और महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को समिति के सदस्यों ने सेक्टर 11 पटेल सर्कल स्थित उदयपुर सिटी 2 मुख्य अभियंता गिरीश जोशी को ज्ञापन दिया। शर्मा ने मुख्य अभियंता को फूलों का गुलदस्ता पेश गांधीवादी तरीके से आग्रह किया कि शहर में विद्युत कटौती को इन दिनों बंद कर नियमित आपूर्ति की जाए। ताकि आम-जन एवं व्यापारियों को हो रही परेशानियों से निजात मिल सके। शर्मा ने बताया की गुडली के पास ओरवाडिया में पूर्ववर्ती सरकारों ने 400 केवी का सब ग्रिड स्टेशन स्थापित करने के लिये जमीन आवंटित की थी और उसके लिये बजट भी स्वीकृत कर किया था, लेकिन वो लागू नहीं हो पाया। शर्मा ने जल्द से जल्द 400 केवी का सब ग्रिड स्टेशन स्थापित करने की मांग रखी। ताकि उदयपुर वासियों को आने वाले 20 वर्षो तक बिजली के संकट से निजात मिल सके। समिति के संयोजक शर्मा ने इन विद्युत समस्याओं को ध्यान में रखकर समाधान कराने का आग्रह किया। शर्मा ने कहां की शहर के किसी भी गली मोहल्ले से अगर बिजली समस्या हो जाए तो उसे ठीक करवाने के लिए विभाग के जिम्मेदार लोग कंट्रोल रूम में शिकायत नंबर पर फोन भी नहीं उठते है, जिससे बिजली समस्या घंटों तक ठीक नहीं हो पाती और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शर्मा ने कहा की इस मामले को गंभीरता से लिया जाए ताकि कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहकर लोगों की शिकायत सुनकर उनका समाधान हो सके। इस मौके पर पूर्व पार्षद फिरोज अहमद शेख, उमेश शर्मा, भगवान सोनी, नरेश साहू, जमानलाल साहू, किशन सिंह राणावत, सज्जात खान, कृपाशंकर मिश्रा, बंशीलाल पालीवाल, डॉ. संदीप गर्ग, राजवीर मेघवाल सहित कई महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सदस्य मौजूद थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जोधपुर की माचिया सफारी में घुस गया लेपर्ड, 13 काले हिरणों का शिकार, वनकर्मी दहशत में, 3 पिंजरे लगाए पेरेंट्स कृपया ध्यान दें….कल 3 बजे आ रहा है पांचवीं और आठवीं का परीक्षा परिणाम