24 न्यूज अपडेट.डूंगरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी में आंख में मिर्ची डाल कर युवक के साथ 5 लाख की लूट की वारदात सामने आई है। इस घटना में बाइक सवार 3 बदमाश आंखों में मिर्च का पाउडर डालकर रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। कोतवाली थाने के सीआई भगवान लाल मेघवाल ने बताया कि कनबा गांव निवासी हितेश पटेल वीजा के काम से 3 लाख रुपए लेकर घर से निकला था। डूंगरपुर शहर की न्यू कॉलोनी में छोटे भाई विपिन के घर पहुंचा जहां से उसने 2 लाख रुपए और लिए। इसके बाद युवक वहां से रवाना हुआ तो रास्ते में बाइक सवार 3 बदमाशों ने रोक लिया। मारपीट की और उसकी आंखों में मिर्च का पाउडर डालकर 5 लाख रुपयों से भरा बैग छीन कर भाग गए। पीड़ित हितेश ने भाई के घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी व उसके बाद पुलिस को बताया गया।एएसपी रतनलाल चावला, डीएसपी राजकुमार राजोरा और कोतवाली थानाधिकारी भगवानलाल मौके पर गए। बदमाशों की तलाश शुरू हो गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रानी रोड पर आवासीय परिसर में चल रहा ‘ले बैरेटो कैफे एंड रेस्टोरेंट’ सीज, फिर उठा सवाल, लंबे समय से चल रहा है रेस्तरां,,, निगम अब तक चुप क्यों थी???? सावधान : ऑपरेशन शुद्ध के लिए युद्ध में पकड़ा नकली सरस घी का जखीरा