24 न्यूज अपडेट. बांसवाड़ा। टायर फटने से कार पलटकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बूंदी के बोहरा परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई। ये सभी बूंदी से गलियाकोट जियारत के लिए जा रहे थे। हादसे में 8 लोग गंभीर घायल हो गए जिनका सागवाड़ा और अहमदाबाद में इलाज जारी है। बोरी गांव के पास हादसा हुआ। बूंदी की एक कार पलटने से बोहरा परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई, 8 लोग घायल हो गए। दो को अहमदाबाद रेफर किया गया और पांच का प्राथमिक उपचार के बाद सागवाड़ा के निजी चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है। बताया गया कि कार का टायर फट गया व कार गड्डे में जा गिरी। कार में सवार सभी 10 लोग गंभीर घायल हो गए जिन्हें परतापुर सीएचसी लाया गया। चिकित्सक ने रशीदा पत्नी हकीमुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। शरीफा पुत्री हकीमुद्दीन और ताहेर पुत्र हकीमुद्दीन को रेफर किया गया। सागवाड़ा के निजी चिकित्सालय में शरीफा की मौत हो गई। हादसे में हकीमुद्दीन पुत्र फजल, अरवा पत्नी होजेफा, तस्नीम पत्नी कुसे, खतीजा पत्नी होजेफा, होज़ेफा पुत्र हकीमुद्दीन, हातिम पुत्र होजेफ़ा और बतुल कूसे को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सालय सागवाड़ा से निजी अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में स्थानीय बोहरा समाज के लोग चिकित्सालय आए व मदद की।
बांसवाड़ा में टायर फटने से कार पलटी, बूंदी की 2 महिलाओं की मौत, गलियाकोट जा रहा था परिवार

Advertisements
