24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। लगता है अब उदयपुर के लेपर्ड परिवारों ने उनकी टेरीटरी में बसे लोगों को रोज मुंह दिखाई करने का मन बना लिया है। लगभग हर रोज लेपर्ड का मूवमेंट ट्रेक हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जिन्होंने लेपर्ड की टेरीटरी में घर बना लिए हैं। लेपर्ड अपनी टेरटरी में स्वाभविक रूप से विचरण कर रहा है और वहां बसे लोगों में उसे देख खौफ घर कर रहा हैं आज बलीचा में लेपर्ड सपरिवार मुंह दिखाई करने आ गया। बलीचा स्थित पंडित दीनदयाल नगर में बुधवार सुबह एक मादा लेपर्ड सहित उसके दो शावक एक महिला को दिखाई दिए। विजय कुमार रणवा घर से बाहर कचरा फेंकने गए तो करीब 200 मीटर दूर लेपर्ड और शावक देखकर चीख पड़े। आहट सुनकर तीनों झाड़ियों में जाकर छिप गए। इस कॉलोनी के पीछे पहाड़ी और जंगल है, जहां अक्सर लेपर्ड का मूवमेंट रहता हैं। लोगों ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले रात 12 बजे कॉलोनी के पीछे लेपर्ड नजर आया था। इससे करीब डेढ़ साल पहले भी इस क्षेत्र में लेपर्ड के लगातार मूवमेंट के बाद क्षेत्रवासियों की मांग पर पिंजरा लगाया गया था। अब दुबारा पिंजरा लगाने की मांग की गई है। वन विभाग ने कॉलोनी वासियों को पिंजरा लगाने से पहले तक रात में पटाखे फोड़ने वाला देसी उपाय करने को कहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दे धनाधन : इलेक्शन में 1 मार्च से अब तक पकड़ी 900 करोड़ की अवैध शराब और नकदी मार्बल प्रोसेसर्स ऐसोसिएशन अध्यक्ष कपिल सुराणा पर जानलेवा हमला, हुए गंभीर घायल