24 न्यूज़ अपडेट मुंबई। शुक्रवार को सेंसेक्स 720 अंक की गिरावट के साथ 79,223 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 183 अंक की गिरावट थी। 24,004 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी थी। मगर बाज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में सेंसेक्स में 1200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,980 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 390 अंक की गिरावट है, ये 23,610 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और 1 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 में गिरावट और 3 में तेजी है। पीएसयू बैंक सबसे ज्यादा 3.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 1.25 परसेंट की गिरावट और कोरिया के कोस्पी में 1.54 परसेंट की तेजी है। शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.15 परसेंट की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स ने लगाया बड़ा गोता, 1200 अंक से ज्यादा की गिरावट

Advertisements
