24 न्यूज अपडेट निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के 16 वीं विधानसभा के पहले पूर्णकालिक बजट में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र को मिली सौगातों, विशेष कर निम्बाहेड़ा में कन्या महाविद्यालय की घोषणा एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद पर मदन राठौड़, राजसभा सांसद की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए आतिशबाजी कर जश्न मनाया।निम्बाहेड़ा विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के प्रयासों से निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए बजट में निम्बाहेड़ा-मंगलवाड़ फोरलेन सड़क की घोषणा (325 करोड़ रुपये), निम्बाहेड़ा के कनेरा घाटा क्षेत्र में निम्बोदा लघु सिंचाई परियोजना (20 करोड़ की घोषणा), विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए छोटीसादड़ी के लिए 220 केवी जीएसएस, छोटीसादड़ी के बम्बोरी में विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए 132 केवी जीएसएस, छोटीसादड़ी में ए.डी.जे.कोर्ट की घोषणा, छोटीसादड़ी में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उपजिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत, निम्बाहेड़ा में कन्या महाविद्यालय (गर्ल्स कॉलेज) की घोषणा, छोटीसादड़ी एनएच-113 सड़क से महुडिया-बागदरी तक सड़क निर्माण की घोषणा (5 करोड़ रु.), निम्बाहेड़ा के कल्याणपुरा-सिगरी हनुमान जी सड़क पर क़दमली नदी पर बने काजवे के स्थान पर पुलिया व सड़क निर्माण (25 करोड़ रुपये) तथा निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी के 240 गांवो के लिए चम्बल व जाखम परियोजना से प्रस्तावित पेयजल हेतु प्रस्ताव की स्वीकृति होने पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है।इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के द्वारा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर मदन राठौड़ की नियुक्ति करने पर भी भाजापा नेताओं हर्ष व्यक्त कर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया।मंगलवार को इसी क्रम में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने नगर के पंचौली चौराहा, सब्जी मंडी चौराहा आदि क्षेत्र में आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान सभी ने विधायक कृपलानी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वित्त मंत्री दिया कुमारी के प्रति आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चित्तौडगढ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से की भेंटचित्तौडगढ विधानसभा क्षेत्र को बजट में मिली सौगातो पर मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद ग्राम कन्नौज में बाबा रामदेव मंदिर पर पांच दिवसीय अखंड राम धुन का शुभारम्भ