24 न्यूज अपडेट उदयपुर। शहर के समीप उमरडा क्षेत्र में क्रशर प्लांट के संचालन के विरोध में ग्रामवासियों ने ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र में विद्यालय के पास क्रशर का संचालन हो रहा है जिसके चलते विद्यालय की इमारत को नुक़सान हों रहा है। बच्चों की जान पर ख़तरा मंडरा रहा है। साथ ही अध्यापकों को पढ़ाने में भी समस्या हो रही है। गौरतलब है कि विगत समय में भी दीवार ढह चुकी है व पहले भी इस संदर्भ में ग्रामीणों ने शिकायत की लेकिन प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल को ज्ञापन देते हुए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि क्रशर की तेज आवाज़ और ब्लास्टिंग, धूल के ग़ुब्बारे से क्षेत्र में काफ़ी ज़्यादा मात्रा में प्रदूषण हो रहा है। क्रशर के आस पास के घरों की इमरतों में दरारें आ चुकी हैं। यह पूरा मुद्दा विधालय के पास क्रशर का संचालन होने कारण संवेंदनशील बन चुका है।
बच्चो की पढ़ाई को क्रश कर रहा है स्कूल के पास का क्रशर, प्रशासन शिकायत के बाद भी नहीं ले रहा संज्ञान

Advertisements
