Site icon 24 News Update

फर्जी पुलिस बन इंस्टा-आईडी पर लिखा -मैं पुलिसवाला हूं, मुश्किल वक्त में भी मुस्कुराउंगा, याद करना तूफानी बारिश में भी सुरक्षा करने आउंगा, मामला दर्ज

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, सलूंबर। पुलिस की वर्दी, इंस्टाग्राम पर रील और तस्वीरों में पुलिसिया रौब, स्टेटस में लिखा मुश्किल वक्त में भी मुस्कराऊंगा,मुझे याद करना तूफानी बारिश में भी आपकी सुरक्षा के लिए आऊंगा। वर्दी में बाइक पर नगर भ्रमण। पुलिस बनने का यह ड्रामा कई दिनों से बढ़िया चल रहा था मगर कल अचानक एसपी साहब की नजरें इंस्टाग्राम की आईडी पर पड़ गई तो वर्दी उतर गई, हेंकड़ी जाती रही और मामला दर्ज हो गया। बाद मे ंपता चला कि यह तो थाने का ही सफाई कर्मी है जो थाने की जीप, बाइक के साथ फोटो सेशन कर रहा है और सोशल मीडिया पर खुद को पुलिसवाले के रूप में पेश कर रहा है। घर की तलाशी में पुलिस की वर्दी और एक चोरी की बाइक मिली जिसे जब्त कर दिया गया। अब युवाओं के नाम संदेश दिया गया है कि ऐसा नहीं करें। यदि करेंगे तो अंजाम भी भुगतेंगे।
सोमवार को सलूंबर जिला पुलिस अधीक्षक ने संदिग्थ व अपराधियो की सोशल मीडिया प्लेटफार्म चेक कर रहे थे। अचानक राजस्थान पुलिस के नाम इंस्टाग्राम आई डी पर राजपुलिस 619 की बीजावर मीणा की आई ड़ी व प्रोफ़ाइल में पुलिस की वर्दी पहने फ़ोटो ओर स्टेटस मैं पुलिस वाला हूं ,मुश्किल वक्त में भी मुस्कराऊंगा ,मुझे याद करना तूफानी बारिश में भी आपकी सुरक्षा के लिए आऊंगा । स्टेटस की आई डी नज़र आईं। यह माजरा देख जिला पुलिस अधीक्षक ने पोस्ट देखी तो पुलिस की वर्दी में अलग अलग फोटो ओर सलूम्बर थाने के बाहर व थाने की मोटर साइकिल व जीप के साथ फोटो व रिले देखी और कार्यवाही के तत्काल निर्देश दिये । इस्टाग्राम पर वर्दी में प्रोफ़ाइल , रिले व अन्य फ़ोटो देख एसपी अरशद अली एक्शन में आये और आरोपी की पहचान कर कार्यवाही के निर्देश दिये । आरोपी की पहचान खंगाली तो आरोपी सलूम्बर थाने में सफाई का कार्य करने वाला भवर लाल पुत्र मदन लाल ओड निवासी करगेटा सलूम्बर निकला। सोमवार देर शाम को सलूंबर थाना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि भवर लाल नामक व्यक्ति रात को रोजाना पुलिस की वर्दी पहनकर मोटसाइकिल लेकर घूमता है जो पुलिस कर्मी नही है । सूचना मिलते ही सलूंबर थाना पुलिस ने आरोपी के घर पहुची लेकिन आरोपी नही मिला । घर की तलाशी के दौरान बेग में पुलिस की वर्दी व अन्य कपड़े तथा एक सफेद कलर की अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई । आरोपी से बरामद मोटरसाइकिल प्रथम जांच के अनुसार चोरी की मोटरसाइकिल पाई गई है। जिसपर पटेल नाम का स्टीकर लगा हुआ हे। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई तथा आरोपी की दिल पकड़ को लेकर टीम का गठन किया गया।

Exit mobile version