Advertisements
24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर में मंगलवार शाम को 5 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि फतेहसागर की पाल पर एक व्यक्ति ने अचानक पानी में छलांग लगा दी जिससे गहराई में जाने से डूब गया। इसकी सूचना पर राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम के कैलाश मेनारिया ने बताया कि टीम मौके पर पहुंचते ही 10 मिनट में शव को ढूंढ निकाला। पुलिस थाना अंबा माता को सुपुर्द किया। टीम में वाहन चालक मुकेश सेन सचिन कंडारा, कैलाश गमेती, लाल सिंह झाला , जगदीश डूलावत, नरेश चौधरी, दिनेश खटीक, मनोज जिसी मृतक की पहचान राजू उर्फ लावण शर्मा पिता विष्णु शर्मा उम्र 22 साल निवासी मंगलवाड़ जिला चित्तौड़गढ़ हाल मुकाम मेनारिया गेस्ट हाउस हिरण मगरी पानेरियों की मादङ़ी के रूप में हुई।

