24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। अंबामाता थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक युवती ने फतहसागर झील में कूदकर सुसाइड कर लिया था। दूर खड़ी एक महिला ने मृतक युवती को झील में छलांग लगाते हुए देखा। उसने आसपास लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर में आपदा प्रबंधन नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोर विजय नकवाल, शंकर वाल्मिकी व विपुल चौधरी की टीम ने करीब 15 मिनट में युवती शव को झील में से ढूंढकर बाहर निकाला। युवती की शिनाख्त धानमंडी निवासी किरण पारगी के रूप मे हुई। मृतका किरण के परिजनों का कहना है कि पढ़ाई लिखाई के करण कुछ समय पूर्व पूरा परिवार बाग़पुरा के मानस गांव से शहर आ गया था। किरण और उसकी बहन यहां पढ़ाई के साथ ही काम किया करती थी। किरण चाइल्ड केयर का काम करने के साथ ही एम जी कॉलेज मे पढ़ाई कर रही थी लेकिन कुछ समय से पढ़ाई और काम को लेकर थोड़ी मानसिक परेशान दिख रही थी। इसी परेशानी को लेकर कल घऱ से कुछ बिना बताये निकल गई और झील मे कूद गई। ज़ब रात तक नहीं आई तो धानमड़ी थाने पहुंची जंहा से उसे बहिन के बारे मे पता चला। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा है।
फतहसागर में कूद कर जान देने वाली किरण पढ़ाई और काम को लेकर थी मानसिक रूप से परेशान

Advertisements
