Site icon 24 News Update

प्रवासी वोटरों को रिझाने राजस्थान से रवाना हुए ‘पॉलिटिकल पंछिड़े’

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण खत्म होते ही यहां की फिजां ही बद गई है। चुनाव में दिन रात गली-गली दिखने वाले नेता अब प्रवासी वोटरों को लुभाने के लिए पंछी बन अलग-अलग राज्यों की पॉलिटिकल उड़ान भरते नजर आ रहे हैं। पक्ष और विपक्ष के नेता राजस्थान से नदारद हैं। कोई साउथ में मारवाडियों को साधने में लगा है तो कोई बंगाल में डेरा डाले हुए। दोनों प्रमुख दलों के आलाकमान ने वोटों की फसल पकाने का जिम्मा दे दिया है। आपको बता दें कि प्रवासियों के वोटर कई जगह पर निर्णायक हैं और उनका अपनी जड़ों से भी गहरा लगाव है। ऐसे में जब उनके बीच कोई राजस्थान का पॉपुलर नेता वोट मांगने आता है तो माहौल ही बदल जाता है। राजस्थान के भाजपा के नेताओं में सीएम, डिप्टी सीएम के दौरे शुरू हो गए हैं। सीएम भजनलाल शर्मा बंगाल और झारखंड के दौरे पर जाएंगे; इसके अलावाकेबिनेट मंत्री और अन्य प्रदेश स्तरीय नेताओं के दौरे भी होने जा रहे हैं। इन सबके पास राजस्थानियों को बीजेपी के पक्ष में करने का टास्क है। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना सहित अन्य राज्यों में राजस्थानियों की बहुत बडी तादाद है। इससे भी बडी बात ये है कि बिजनेस में उनका अच्छा दखल होने से वे वहां के वोटों के गणित को भी प्रभावित करते हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कोलकाता रवाना हुए हैं। श्रीरामपुरा लोकसभा सीट पर नामांकन सभा और रोड शो में शामिल होने का कार्यक्रम है। मारवाड़ी समाज और उद्योगपतियों के सम्मेलन में भी शामिल होंगे। कल सीएम धनबाद में जनसभा व प्रबुद्धजन सम्मेलन व संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रांची में मारवाड़ी धर्मशाला में उनका कार्यक्रम है। बुधवार को हजारीबाग में जनसभा औऱ नामांकन में शामिल हो रहे है। इधर, गजेंद्र सिंह शेखावत पंजाब के चंडीगढ में प्रचार के लिए गए हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, प्रभुलाल सैनी सहित कई नेता तेलंगाना में डेरा डाले हुए हैं क्योंकि वहां भी राजस्थानी बडी संख्या में बसे हैं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, कैलाश चौधरी, मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का भी प्रवास कार्यक्रम बनने वाला है।
कांग्रेस नेताओं को देखें तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की काफी डिमांड है व वे पॉपुलर भी हैं। इसके अलावा जितेन्द्र सिंह, सीपी जोशी, अशोक चांदना भी प्रवास के दौरों कार्यक्रम बना रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में हुआ सीएम भजनलाल शर्मा का स्वागत।

Exit mobile version