24 न्यूज अपडेट. प्रतापगढ़। प्रतापगढ के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण दास एपीओ करने के आदेश जारी किए गए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा को अभी कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक ही रखा गया है। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही अरनोद थाना अधिकारी सुरेंद्र सोलंकी को 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी टीम ने गिरफ्तार किया था। प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण दास को राज्य सरकार के संयुक्त शासन सचिव कनिष्क कटारिया ने आदेश जारी कर एपीओ किया है। ओदश में बताया गया है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा फिलहाल कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक रहेंगे। एसपी के इस तरह एपीओ होने के बाद पुलिस महकमें में खलबली मची हुई है। कल ही थानाधिकारी को 8 लाख की रिश्वत लेते दबोचा गया था। सोमवार को अरनोद थाना अधिकारी सुरेंद्र सोलंकी को एसीबी की टीम ने 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। परिवादी ने आठ लाख रूपए एक व्यक्ति को एनडीपीएस प्रकरण में आरोपी नहीं बनाने की एवज में मांगने का आरोप लगाया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रमसिंह परमार ने बताया कि रतलाम के पीपलोदा के एक व्यक्ति ने ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दी थी जिस पर कार्रवाई की गई। प्रतापगढ़ के एसपी लक्ष्मण दास को एपीओ किए जाने के पीछे प्रशासनिक कारणों में लगातार पुलिस महकमे पर खड़े हो रहे सवालों को प्रमुख वजह है माना जा रहा है। रिश्वत की कार्रवाई के बाद खाकी की छवि पर प्रत्यक्ष रूप से उंगलियां उठना शुरू हो गई थी। इसके अलावा भी जिले में नारकोटिक्स से जुड़े मामलों को लेकर विपक्ष लगातार पुलिस के रुख पर सवाल खड़े कर रहा था। कहा जा रहा है कि नारकोटिक्स में इसी प्रकार के खेल होते हैं जिसमें आरोपी बनाने के बाद वसूली का खेल चलता है।
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण दास को कर दिया एपीओ, कल अरनोद थानाधिकारी को पकड़ा था 8 लाख की रिश्वत लेते

Advertisements
