24 न्यूज अपडेट. जोधपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी जोधपुर की ओर से रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथों जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के झंवर थाने के पुलिस अधिकारी को ट्रैप किया गया है। थाना अधिकारी की ओर से थाने में दर्ज एक मामले को रफा दफा करने की आवाज में परिवादी के पक्ष में कार्रवाई करने के नाम पर यह रिश्वत राशि मांगी गई थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि जोधपुर एसीबी को शहर इकाई को एक शिकायत मिली कि झंवर थाने में दर्ज एक मामले को रफा दबाव करने और परिवादी के पक्ष में कार्यवाही करने की आवाज में थाना अधिकारी मूलाराम चौधरी की ओर से 50000 की रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। उप महानिदेशक हरेंद्र महावर के सुपरविजन में ।ब्ठ जोधपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम की ओर से कार्रवाई करते हुए मूलाराम चौधरी थाना अधिकारी झंवर को 50000 की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से अब एसीबी की टीम की ओर से पूछताछ की जा रही है। ट्रैप की कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस की वर्दी में ही था। एसीबी की ओर से अब इस पूरे मामले को लेकर थाना अधिकारी को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह ने बताया कि परिवादी के खिलाफ थाने में मारपीट का एक मामला दर्ज हुआ था। रफा दफा करने और परिवादी के पक्ष में कार्रवाई करने के नाम पर थाना अधिकारी मूलाराम चौधरी की ओर से 50000 की रिश्वत राशि मांगी गई थी। इस पर परिवादी ने 17 दिसंबर को ।ब्ठ कार्यालय से संपर्क किया। इसके बाद अगले दिन इस मांग का सत्यापन करवाया गया था। रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद सही एसीबी की टीम थानेदार को ट्रैप की कार्रवाई करने के लिए जुट गई थी। दोबारा परिवादी थाने पहुंचे और थाना अधिकारी से उसके खिलाफ दर्ज मामले में फाइल को लेकर मंगलवार को जानकारी ली। थाना अधिकारी की ओर से 4000 रुपए परिवादी से उसी दिन मौके पर लिए गए और बाकी के रूपए शाम तक देने के लिए कहा गया। आरोपी अधिकारी को ट्रैक करने के लिए मंगलवार की शाम को ही पूरी तैयारी कर दी गई लेकिन पैसे लेने के लिए आरोपी थानेदार मूलाराम नहीं आया। बुधवार सुबह 8 बजे से ही पूरी टीम सुबह से ही थाने के आस पास घेरा डाल रखा था। इसके बाद बुधवार को थाना अधिकारी पैसे लेने के लिए आया और उसने परिवादी से पैसे लिए। इसके बाद थाने की जीप में बैठ गया।
जोधपुर में थाना अधिकारी रिश्वत राशि लेते ट्रैप, कल जाल बिछाया था नहीं आया, आज फंस गया

Advertisements
