24 न्यूज अपडेटdesk24newsupdate@gmail.com24 न्यूज अपडेट डूंगरपुर। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को रैली निकाली। कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धक्का देकर खदेड़ा। वहीं गेट पर चढ़ने का प्रयास कर रहे विधायक और पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई, लेकिन पुलिस ने सख्ती के साथ कांग्रेस को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन देकर अपनी मांगें रखी। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांधी आश्रम पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए। विधायक गणेश घोघरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व मंत्री डॉ. शंकर यादव सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में निकले। ढोल धमाके के साथ रैली कलेक्ट्रेट पहुंची। इसके बाद विधायक के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने के लिए घुसने लगे, लेकिन पुलिस ने गेट बंद कर रोक लिया। जिस पर विधायक के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता गेट पर चढ़कर कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने गेट पर चढ़ रहे विधायक और दूसरे कार्यकर्ताओं को नीचे खींचकर रोकने लगे। इस दौरान जमकर नारेबाजी के बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई। करीब 15 मिनट तक दोनों के बीच जोर जबरदस्ती के बीच कलेक्टर को बाहर बुलाने की मांग करने लगे। इस पर डीएसपी तपेंद्र कुमार मैसेज लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे, लेकिन कलेक्टर ने 5 लोगों को अंदर भेजने के लिए कहा। जिसके बाद विधायक सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिर से नारेबाजी करते हुए गेट पर चढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने चैन बनाते हुए जोर जबरदस्ती कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीछे धकेला। एसडीएम नीरज मिश्र भी समझाइश करने पहुंचे, लेकिन बात नहीं बनी। कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन और विरोध के बीच ज्ञापन देकर अपनी मांगे रखी।विधायक ने कहा कि शहर से लेकर गांवों में पानी की समस्या बढ़ गई है, लेकिन सरकार अब तक पानी की समस्या दूर नहीं कर सकी है। शहर में 5 से 10 दिनो में एक बार पानी की सप्लाई हो रही है। बिजली की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डॉक्टर के अपॉइंटमेंट के नाम पर 2.98 लाख की ठगी पर्दे के पीछे से करते नकली नोटों की बारिश, ग्राहक समझता असली बारिश….